RR Vs MI Highlight: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा, वैभव-यश ने किया सूपड़ा साफ RR Vs MI LIVE score ipl 2026 hindi Commentary scorecard update Rajasthan Royals vs Mumbai Indians 13th Match - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RR Vs MI Highlight: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा, वैभव-यश ने किया सूपड़ा साफ

RR Vs MI Highlight: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा, वैभव-यश ने किया सूपड़ा साफ

RR Vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के से प्रभावित मैच में 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए RR की टीम ने 11 ओवर में 150 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

RR Vs MI Highlight: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा, वैभव-यश ने किया सूपड़ा साफ

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM
हमें फॉलो करें

RR Vs MI LIVE Highlight: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के से प्रभावित मैच में 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए RR की टीम ने 11 ओवर में 150 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने गलत साबिक कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में 22 रन ठोककर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह को वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़े और इसे मंहगा बनाया। तीसरे ओवर में बोल्ट की भी जमकर धुनाई की। चौथे ओवर में जाकर 81 रनों के स्कोर पर आखिरी गेंद में शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने आउट होने से पहले चौदह गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 20 रन बनाए। आज के मैच के अभी तक के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 32 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं और 151 रनों का लक्ष्य दिया है।

मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह सहित सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। शार्दुल ठाकुर को 1 और गजनफऱ को 2 विकेट मिले। बाकी सभी गेंदबाज महंगे और विकेटलेस रहे। बुमराह ने 3 ओवर की गेंदबाजी में 32 रन खर्चे।

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रयान रिकल्टन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में नाद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया। पारी का तीसरा ओवर डालने आए रोहित शर्मा को संदीप शर्मा ने आईपीएल में 6वीं बार पवेलियन की राह दिखाई। मुंबई इंडिंयस का स्कोर तीसरे ओवर में 22 रन पर तीन विकेट था। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने कुछ रन जोड़ने की कोशिश की लेकिन रवि बिश्नोई ने इन दोनों को अपने एक ही ओवर में शिकार बना लिया। नमनधीर और रदरफोर्ड ने थोड़ी बहुत जद्दोजहद दिखाई जिसकी वजह से एक वक्त को लगा कि मुंबई वापसी कर सकती है, लेकिन तुषार देशपांडे ने खतरनाक दिख रहे रदरफोर्ड को संदीप शर्मा के हाथों कैच कराकर पेवेलियन भेज दिया। रही -सही कसर राजस्थान के बाकी के गेंदबाजों ने पूरी कर दी और मुंबई की टीम 11 ओवर में 123 रन बी बना सकी। इस तरह राजस्थान ने यह मुकाबला 27 रनों से जीत लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से रिकल्टन 8 (4), सूर्यकुमार यादव 6 (3), रोहित शर्मा 5 (6), तिलक 14 (10), 9 (6), 25 (13), 25(8) रन बनाए। शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। राजस्थान रॉयल्स की ओर से नांद्र बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट मिला। ट्रेंट बोल्ड को जोफ्रा आर्चर ने रन आउट किया।

इस शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। रवि बिश्नोई ने पर्पल कैप की दावेदारी को और पुख्ता किया है और उनके सिर पर बैगनी टोपी बनी हुई है। ऑरेंज कैप 3 मैचों में 170 रनों के साथ यशस्वी जायसवाल के पास है।

राजस्थान की टीम ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है और अब मुंबई इंजियंस को भी करारी शिकस्त दी है। युवाओं से भरपूर यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन के तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें पहले मैच में केकेआर के खिलाफ जीत मिली थी, उसके अलावा उसे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया।

MI- 123/9 (11 ओवर)

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 151 रनों का लक्ष्य दिया।

RR- 150/3 (11 ओवर)

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

8 Apr 2026, 12:33:41 AM IST

RR Vs MI LIVE score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा

RR Vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के से प्रभावित मैच में 11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से बुरी तरह हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए RR की टीम ने 11 ओवर में 150 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

8 Apr 2026, 12:14:09 AM IST

RR Vs MI LIVE score: 8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर

8 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस के 94 रन हो गए हैं और 6 विकेट पवेलियन लौट चुके हैं। आउट होने से पहले रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाए। वे काफी खतरनाक दिख रहे थे। उन्होंने तुषार पांडे ने अपनी धारदार गेंदबाजी से संदीप शर्मा के हाथों तीसरी स्लिप पर कैच कराया।

8 Apr 2026, 12:05:33 AM IST

RR Vs MI LIVE score: नमनधीर- रदरफोर्ड लय पकड़ते हुए

7 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 75 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। शरफेन रदरफोर्ड और नमनधीर अच्छी लय में दिख रहे हैं और मुंबई के फैंस के लिए उम्मीदें भी जगा रहे हैं।

8 Apr 2026, 12:00:32 AM IST

RR Vs MI LIVE score: 6 ओवर में मुंबई की स्थिति ऐसी है

6 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोप 60 रन 5 विकेट के नुकसान पर है। संदीप शर्मा के पिछले ओवर में नमनधीर ने 14 रन बटोरे। हालांकि, अब मुंबई के लिए जीत काफी दूर नजर आ रही है।

7 Apr 2026, 11:55:12 PM IST

RR Vs MI LIVE score: मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौटी, बिश्नोई का कहर

कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। आउट होने से पहले उन्होंंने 6 गेंदों में 9 रन बनाए। टीम मुश्किल में फंस गई है। अब तिलक वर्मा भी चलते बने हैं। टीम का स्कोर पांच ओवर की समाप्ति पर 46 रन पांच विकेट के नुकसान पर। तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए।

7 Apr 2026, 11:50:02 PM IST

RR Vs MI LIVE score: चार ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर

चार ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर हैं। रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए हैं। हार्दिक अच्छी लय में दिख रहे हैं। बिश्नोई के सिर पर पर्पल कैप मौजूद है।

7 Apr 2026, 11:43:30 PM IST

RR Vs MI LIVE score: संदीप शर्मा ने 6वीं बार रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट भी 22 के स्कोर पर गिर चुका है। रोहित शर्मा को संदीप शर्मा ने आईपीएल में 12 पारियों में 6वीं बार आउट किया है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपने ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कराया।

7 Apr 2026, 11:38:55 PM IST

RR Vs MI LIVE score: दो ओवर में ही मुंबई की बुरी गत

दो ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 22 रन दो विकेट के नुकसान पर। रियाल रिकल्टन को पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर ने चलता किया। वे सिर्फ 8 रन बना सके। वहीं सूर्यकुमार यादव जब 3 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे थे तब उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेज दिया।

7 Apr 2026, 11:25:04 PM IST

RR Vs MI LIVE score: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार पारी का पूरा विवरण

आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। क्या मुंबई के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने गलत साबिक कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में 22 रन ठोककर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह को वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़े और इसे मंहगा बनाया। तीसरे ओवर में बोल्ट की भी जमकर धुनाई की। चौथे ओवर में जाकर 81 रनों के स्कोर पर आखिरी गेंद में शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने आउट होने से पहले चौदह गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 20 रन बनाए। आज के मैच के अभी तक के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 32 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं और 151 रनों का लक्ष्य दिया है।

मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह सहित सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। शार्दुल ठाकुर को 1 और गजनफऱ को 2 विकेट मिले। बाकी सभी गेंदबाज महंगे और विकेटलेस रहे। बुमराह ने 3 ओवर की गेंदबाजी में 32 रन खर्चे।

7 Apr 2026, 11:16:50 PM IST

RR Vs MI LIVE score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 151 रनों का विशाल लक्ष्य

RR Vs MI LIVE score: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। क्या मुंबई के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

7 Apr 2026, 11:03:39 PM IST

RR Vs MI LIVE score: 10 ओवर में 132 रन

10 ओवर की समाप्ति पर 132 रन तीन विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर है। पारी का आखिरी ओवर प्रगति पर।

7 Apr 2026, 10:57:57 PM IST

RR Vs MI LIVE score: कप्तान रियान पराग लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग 10 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्पिनर गजनफर ने उन्हें कैच आउट कराया। जायसवाल अब भी क्रीज पर हैं। 9 ओवर की समाप्ति टीम का स्कोर 122 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया। दो ओवर और शेष बचे हैं।

7 Apr 2026, 10:52:38 PM IST

RR Vs MI LIVE score: राजस्थान रॉयल्स 100 के पार, जायसवाल ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में ताबडतोड़ अर्धशतकीय पारी खेली है। टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है। 8 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 110 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। आर आर के पास अब सिर्फ तीन ओवर और बचे हैं क्योंकि यह मुकाबला 11-11 ओवर का बारिश के कारण खेला जा रहा है।

7 Apr 2026, 10:44:37 PM IST

RR Vs MI LIVE score: अच्छी शुरुआत के बाद RR ने खोए दो विकेट

6 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद राजस्थान रायल्स ने दो विकेट जल्दी खो दिेए हैं। जायसवाल अब भी क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ रियान पराग दे रहे हैं।

7 Apr 2026, 10:39:33 PM IST

RR Vs MI LIVE score: वैभव सूर्यवंंशी को शार्दुल ठाकुर ने भेजा पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी को शार्दुल ठाकुर ने पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। टीम का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति पर 81 रन एक विकेट के नुकसान पर है। हार्दिक पांड्या के अलावा बुमराह- चाहर-ठाकुर सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं।

7 Apr 2026, 10:32:08 PM IST

RR Vs MI LIVE score: हार्दिक पांड्या ने डाला कमाल का ओवर

पारी का चौथा ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 सिंगल दिए। उन्होंने दो डॉट गेंदे डालीं। टीम का स्कोर 4 ओवर की समाप्ति पर 62 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के है।

7 Apr 2026, 10:27:53 PM IST

RR Vs MI LIVE score: तीन ओवर की समाप्ति पर 58 रन

तीन ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 58 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर। अब तक तीनों गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है। दीपक चाहर, बुमराह और ट्रेंट बोल्ड की इन दो युवा बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पिटाई की है। अब पांड्या गेंदबाजी पर।

7 Apr 2026, 10:21:49 PM IST

RR Vs MI LIVE score: दो ओवर की समाप्ति पर राजस्थान 36 रन

पारी का दूसरा ओवर डालने आए बुमराह को सूर्यवंशी ने दो छक्के जड़े। उन्होंने बुमराह की पहली गेंद का सामना करते हुए ही छक्के से शुरूआत की। दो ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 36 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

7 Apr 2026, 10:19:12 PM IST

RR Vs MI LIVE score: बुमराह को सूर्यवंशी ने आते ही जड़ दो छक्के

पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के ओवर में 5 बाउंड्री जड़ते हुए 22 रन ठोक दिए। वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर बुमराह को छक्का जड़ दिया। टीम का स्कोर 29 रन 1.2 ओवर में हो गया।

7 Apr 2026, 10:05:13 PM IST

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, सूर्या-रोहित शामिल

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

7 Apr 2026, 10:00:50 PM IST

RR Vs MI LIVE score: टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है मुंबई इंडियंस

RR Vs MI LIVE score: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहटी में बारिश के कारण प्रभावित मैच में लंबे इंतजार के बाद टॉस की प्रक्रिया पूरी हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वैभव-यश बैटिंग करते दिखेंगे। मैच की पहली गेंद 10 बजकर 10 मिनट पर फेकी जाएगी।

7 Apr 2026, 09:45:10 PM IST

RR Vs MI LIVE score: 11-11 ओवर का होगा मुकाबला

9 बजकर 55 मिनट में टॉस होगा। मैच शुरू होने का समय 10 बजकर 10 मिनट है। यह 11 ओवर का मैच होगा। पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा।

7 Apr 2026, 09:25:17 PM IST

RR Vs MI LIVE score: मैदान सुखाने में सयम लेकिन मैच शुरू होने के आसार प्रबल

कवर को ग्राउंड स्टाफ ने जल्दबाजी में हटाने का प्रयास किया। पानी से भीगी हुई कवर को जल्दबाजी में हटाने के कारण अब मैदान पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है। यह अच्छी बात नहीं है क्योंकि कवर पर पहले से ही काफी पानी है और इससे मैदान को सुखाने में मैदान कर्मचारियों को और भी अधिक समय लगेगा।

7 Apr 2026, 09:19:15 PM IST

RR Vs MI LIVE score: हटाए जा रहे हैं कवर

हालिया अपडेट के अनुसार, बूंदाबांदी लगभग रुक गई है। अभी भी कुछ बूंदें कवर पर गिरती हुई दिख रही हैं। लेकिन पूरा ग्राउंड स्टाफ बाहर आ गया है। एक अंपायर क्यूरेटर से बात कर रहा है। अंपायर और क्यूरेटर के बीच काफी गरमागरम बहस हुई, जिसके बाद क्यूरेटर ने ग्राउंड स्टाफ से कवर हटाने को कहा। दर्शकों ने ज़ोरदार तालियाँ बजाईं।

7 Apr 2026, 09:04:45 PM IST

RR Vs MI LIVE score: दर्शकों के लिए अच्छी खबर नहीं

स्थानीय समय 21:01 तक मिले अपडेट के अनुसा कोई अच्छी खबर नहीं है। बारिश जारी है। कवर अभी भी लगे हुए हैं। ओवर कम होने लगे हैं।

7 Apr 2026, 08:58:01 PM IST

RR Vs MI LIVE score: 10:56 है आखिरी कट ऑफ टाइम

पांच ओवर के मुकाबले के आखिरी कट ऑफ समय 10 बजकर 56 मिनट है। इससे पहले अगर बारिश बंद हो जाती है और आउटफील्ड सही रहती है तो पांच ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। 10 बजकर 56 मिनट के बाद मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया जाएगा।

7 Apr 2026, 08:36:08 PM IST

RR Vs MI LIVE score: ओवरों की होगी कटौती

हालिया अपडेट के अनुसार बारिश अब भी जारी है। टॉस में देरी हो रही है। 8 बजकर 40 मिनट के बाद खेल 20-20 ओवर का नहीं रह जाएगा, बल्कि अपडेट के अनुसार ओवरों की कटौती शुरू हो जाएगी।

7 Apr 2026, 08:17:13 PM IST

RR Vs MI LIVE score: वैभव और बुमराह की बैटल का इंतजार कर रहे हैं दर्शक

बारिश के कारण मैच शुरू होने में अभी वक्त है और हालिया अपडेट के अनुसार टॉस की प्रक्रिया नहीं पूरी हो पाई है। हर क्रिकेट प्रशंसक इस मैच के होने का इंतजार कर रहा है क्योंकि इस मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आमने-सामने होंगे। इन दोनों की बैटल का इंतजार है।

7 Apr 2026, 08:07:24 PM IST

RR Vs MI LIVE score: बूंदा-बांदी जारी लेकिन क्यूरेटर कर रहे हैं काम

स्थानीय समयानुसार 8 बजे के अपडेट के अनुसार, आशीष भौमिक बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर और अभिजीत भट्टाचार्य एसीए के क्यूरेटर बीच पिच पर हैं और हल्की बूंदा-बांदी के बीच चर्चा कर रहे हैं। एक अन्य क्यूरेटर, मुकुल कलिता भी चर्चा में शामिल हो गए हैं। दो कुशल क्यूरेटर हल्की बूंदा-बांदी के बावजूद काम कर रहे हैं ।

7 Apr 2026, 07:55:11 PM IST

RR Vs MI LIVE score: तेज हो रही है बूंदा बांदी लेकिन सुपरसॉपर कर रहा काम

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जायसवाल और सूर्यवंशी, विक्रम राठौर और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में आराम कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी या प्रबंधन का कोई अता-पता नहीं है। बूंदा-बांदी थोड़ी तेज हो रही है, लेकिन सुपरसॉपर अपना काम कर रहा है और आउटफील्ड को सुखाने की कोशिश कर रहा है। क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ अब वापस जा रहे हैं।

7 Apr 2026, 07:54:11 PM IST

RR Vs MI LIVE score: ये है हालिया अपडेट

7:45 बजे मिली अपडेट के अनुसार, हल्की बूंदा-बांदी फिर से शुरू हो गई है। मैदान को तो ढक कर रखा गया है, लेकिन पूरे मैदान पर कवर नहीं लगाए गए हैं। आज का दिन कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

7 Apr 2026, 07:45:20 PM IST

RR Vs MI LIVE score: वैभव सूर्यवंशी सहित राजस्थान के खिलाड़ी वार्मअप करते हुए दिखे

लेटेस्ट विजुअल्स यह हैं कि कवर हटाए जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी बल्ले के साथ वार्मअप करते दिखे हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश रुकी हुई है।

7 Apr 2026, 07:39:28 PM IST

RR Vs MI LIVE score: बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं

RR Vs MI LIVE score: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है। बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। टॉस का आधिकारिक अपडेट अभी तक नहीं आया है। बने रहिए हमारे साथ..

7 Apr 2026, 07:34:54 PM IST

RR Vs MI LIVE score: पिच और परिस्थितियों का जायजा ले रहे राजस्थान के खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कवर हटाए जाने की प्रक्रिया के दौरा पिच का जायजा लिया है। जैसे ही आउटफील्ड सामान्य हो जाएगी टॉस की प्रक्रिया शुरू होगा। टॉस कितने बजे होगा इसका अभी इंतजार करना होगा।

7 Apr 2026, 07:22:16 PM IST

RR Vs MI LIVE score: हटाए जा रहे हैं कवर

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस देर से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है कि यह कितने बजे से होगा। लेटेस्ट अपडेट यह है कि कवर हटाए जा रहे हैं। इसका मतलब यह जल्दी ही शुरू हो सकता है।

7 Apr 2026, 07:05:59 PM IST

RR Vs MI LIVE score: बारिश के कारण देर से होगा टॉस

गुवाहटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि मैदान पर बारिश हो रही है और कवर ढके हुए हैं। बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है टॉस भी लेट शुरू होगा।

7 Apr 2026, 06:27:15 PM IST

RR Vs MI LIVE score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।

7 Apr 2026, 06:04:43 PM IST

RR Vs MI LIVE score: पांड्या की होगी आज के मैच में वापसी

आईपीएल 2026 में आज के मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर नजर आएंगे और हो सकता है एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को हार्दिक बतौर इंपैक्ट प्लेयर ही इस्तेमाल करें।

7 Apr 2026, 05:39:52 PM IST

RR Vs MI LIVE score: ये हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स (संभावित प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।

7 Apr 2026, 05:18:08 PM IST

RR Vs MI LIVE score: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कोरबिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मलेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।