talks for Africa T20 Cup underway look like Asia Cup but does not anticipate launching before 2027 एशिया कप की तर्ज पर 'अफ्रीका T20 कप' की प्लानिंग शुरू, ये 3 टीमें हैं पूरी तरह तैयार, Cricket Hindi News - Hindustan

एशिया कप की तर्ज पर 'अफ्रीका T20 कप' की प्लानिंग शुरू, ये 3 टीमें हैं पूरी तरह तैयार

अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन एक नया टी20 टूर्नामेंट एशिया कप की तर्ज पर शुरू करने का विचार कर रहा है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड इसके लिए तैयार दिख रहा है, जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया से समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है।

Wed, 8 April 2026 09:19 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एशिया कप की तर्ज पर 'अफ्रीका T20 कप' की प्लानिंग शुरू, ये 3 टीमें हैं पूरी तरह तैयार

जिस तरह एशियाई टीमों के बीच एशिया कप खेला जाता है, उसी तरह अफ्रीका में भी एक महाद्वीपीय टी20 टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसीए ने कॉन्टिनेंटल टी20 कप शुरू करने की मुहिम छेड़ी है। अफ्रीकन क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फंड जुटाने के लिए एसीए अफ्रीका टी20 कप शुरू करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह अभी शुरुआती स्टेज है और अगले साल के आखिर तक कुछ परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसे कुछ और देश भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें, यह संघ लंबे समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा था, लेकिन पिछले साल फिर से इसकी शुरुआत की गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) के चेयरमैन तवेंग्वा मुकुहलानी को अफ्रीका क्रिकेट एसोसिएस का चीफ बनाकर असल में फिर से बनाया गया है। यह संघ अभी उन प्रपोजल को रिव्यू कर रहा है, जिनसे वह फाइनेंशियली फायदा कमा सकता है, लेकिन 2027 से पहले इस टी20 टूर्नामेंट के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस के गिरते ग्राफ की पूरी पड़ताल, MI की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने

ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो अभी दो खास बातों पर बात हो रही है। पहला ये कि टूर्नामेंट के लिए एक आइडियल विंडो क्या होगी और दूसरा ये कि क्वालिफिकेशन का रास्ता कैसा होगा? पहला वाला काफी हद तक साउथ अफ्रीका के पार्टिसिपेशन और बाय-इन पर निर्भर करेगा, जो कॉन्टिनेंट की सबसे बड़ी और सबसे बिजी टीम है, जो खुद अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) से डायरेक्शन का इंतजार कर रही है।

साउथ अफ्रीका तैयार है

सूत्रों ने क्रिकइंफो को बताया कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) असल में इस आइडिया के लिए तैयार है, लेकिन उसे अपने कैलेंडर में जगह चाहिए, ताकि यह तय हो सके कि वह किसी भी प्रस्तावित टूर्नामेंट में अपनी पहली पसंद की टीम भेज सकता है या नहीं? हालांकि, साउथ अफ्रीका अभी सर्दियों में पांच महीने के ब्रेक पर है, लेकिन वे सितंबर में फिर से खेलना शुरू करेंगे और फरवरी 2027 तक बिना रुके खेलेंगे, जब मौजूदा FTP खत्म हो जाएगा। नया FTP के लिए प्लानिंग शुरू हो चुकी है। अगली दो ICC बैठकों में इसके फाइनल होने की उम्मीद है। संभावना है कि अगले साल नवंबर से पहले नए एफटीपी के जारी होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MI के कप्तान ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- उनको जिम्मेदारी लेनी होगी

FTP में पता चलेगा कि अगले पांच साल साउथ अफ्रीका का कैसा शेड्यूल रहने वाला है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम का हाल क्या रहेगा, जो कि फुल मेंबर नेशन है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इस साल साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर एक ट्राई सीरीज खेलने की प्लानिंग में है, जिसमें तीसरी टीम उन्हें की महाद्वीप की नामीबिया होगी। उसी के साथ नामीबिया के विक्टोरिया फाल्स में बने मोसी ओआ टुनया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।