DC vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दोपहर में खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी के 51 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी और मुकेश कुमार समेत सभी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की मदद से डीसी ने यह कारनामा किया।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं और 163 रनों का लक्ष्य दिया।
दिल्ली के गेंदबाजों ने इस मैच में धारदार गेंदबाजी की। मुकेश कुमार ने पारी के तीसरे ओवर में जब एमआई का स्कोर 18 रन था, तभी एक ही ओवर में रियान रिकल्टन और तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन 71 के स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मुंबई की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए, रोहित शर्मा ने 35 रन और नमनधीर ने 28 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, टी नटराजन और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिले। कुलदीप यादव ने आज के मैच में 3 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन दिए और विकेटलेस रहे।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके 8 रन पर ही दो विकेट आउट हो गए। केएल राहुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नीतीश राणा भी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। ऐसी हालत में भी समीर रिजवी और पथुम निसांका ने हार नहीं मानी और टीम के स्कोर को 7/2 विकेट से ले जाकर 72/2 तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद पथुम निसांका 30 गेंदों में 44 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर पवेलियन लौट गई। लेकिन रिजवी ने एक छोर संभाले रखा और मिलर के साथ मैच खत्म होने के पहले तक क्रीज पर मौजूद रहे।
रिजवी ने 51 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 171 की स्ट्राइक रेट के साथ 90 रन बनाए और मैच को एकतरफा कर दिया। इसके बाद रही सही कसर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने पूरी कर दी। मिलर ने 18 गेंदों में 21 जबकि स्टब्स ने 4 गेंदों में 3 रन बनाया और दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 11 गेंद शेष रहते मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लीग में दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी जीत है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर, कार्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिले, जबकि नीतीश राणा रन आउट हुए। जसप्रीत बुमराह आज के मैच में विकेटलेस रहे।
मुंबई इंडियंस की टीम में आज कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की। टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम था। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी थी, वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था।
शनिवार, चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दोपहर के इस मुकाबले में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हुई थीं। दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां 2024 के बाद से औसत पहली पारी का स्कोर 217 रन रहा है। छोटे बाउंड्री और सपाट विकेट पर आज रनों की बारिश होनी तय मानी जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 162 रनों पर ही रोक दिया और 163 रनों के लक्ष्य को बल्लेबाजों ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।
DC live Score: 164/4 (18.1 ओवर)
MI Score: 162/6 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा
4 Apr 2026, 07:06:11 PM IST
DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा
DC vs MI Highlight: आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दोपहर में खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी के 51 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी और मुकेश कुमार समेत सभी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की मदद से डीसी ने यह कारनामा किया।
4 Apr 2026, 06:56:00 PM IST
DC vs MI Live Score: 90 रन बनाकर आउट हुए समीर रिजवी
51 गेंदों में 90 रनों की धारदार, शानदार, लाजवाब पारी खेलने के बाद समीर रिजवी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें कार्बिन बॉश ने आउट किया। वे कैच आउट हुए। हालांकि, उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया है दिल्ली जीत की ओर अग्रसर है।
4 Apr 2026, 06:52:28 PM IST
DC vs MI Live Score: डीसी को जीत के लिए 24 गेंदों में 14 रनों की दरकार
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान के साथ 149 रन बना लिए हैं। टीम को जीतने के लिए 24 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है। समीर रिजवी भी शतक के करीब हैं। वे 49 गेंदों में 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर मिलर 11 गेंदों में 11 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।
4 Apr 2026, 06:39:04 PM IST
DC vs MI Live Score: डीसी को जीत के लिए 36 गेंदो में 42 रनों की जरूरत
14 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स ने 121 रन बना लिए हैं और उसे मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज करने के लिए 36 गेंदों में 42 रनों की दरकार है।
4 Apr 2026, 06:30:00 PM IST
DC vs MI Live Score: समीर रिजवी ने जड़ी बैक टू बैक फिफ्टी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से समीर रिजवी ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली है। वे 34 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी दमदार बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स जीत की ओर अग्रसर है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4 Apr 2026, 06:26:00 PM IST
DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तीसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को 66 रनों की लंबी साझेदारी के तीसरा झटका लगा है। मिचेल सैंटनर ने पथुम निसांका को पवेलियन भेज दिया है। आउट होने से पहले उन्होंने 30 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा समय में स्कोर 11.1 ओवर के बाद 94 रन है 3 विकेट के नुकसान पर। टीम को जीत के लिए 52 गेंदों में 69 रनों की दरकार है।
4 Apr 2026, 06:03:38 PM IST
DC vs MI Live Score: रिजवी निसांका ने पारी को संभाला
दिल्ली कैपिटल्स के 2 विकेट 8 रन के भीतर गिरने के बाद पथुम निसांका और समीर रिजवी ने पारी को संभाला है। टीम का स्कोर 6 ओवर की समाप्ति पर 42 रन दो विकेट के नुकसान पर हो गया है। मुंबई इंडियंस का भी पावरप्ले में इतना ही स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर था। तो दोनों टीमें मौजूदा समय में बराबर की स्थिति में चल रही हैं।
4 Apr 2026, 05:45:22 PM IST
DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स की खराब स्थिति बन चुकी है। केएल राहुल के सस्ते में आउट होने के बाद नीतीश राणा भी रन आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 8 रन दो विकेट के नुकसान पर दो ओवर की समाप्ति पर है। राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
4 Apr 2026, 05:38:48 PM IST
DC vs MI Live Score: केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में आउट
दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर खराब शुरुआत की है। केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन गेंदों में 1 रन बनाए और चलते बने। वे पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। इस बार उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा, जबकि पिछली बार मोहम्मद शमी ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। दिल्ली का स्कोर 1 ओवर की समाप्ति पर 2 रन 1 विकेट के नुकसान पर हो गया है।
4 Apr 2026, 05:25:32 PM IST
DC vs MI Live Score: दिल्ली के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं और 163 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली के गेंदबाजों ने इस मैच में धारदार गेंदबाजी की। मुकेश कुमार ने पारी के तीसरे ओवर में जब एमआई का स्कोर 18 रन था, तभी एक ही ओवर में रियान रिकल्टन और तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन 71 के स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मुंबई की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए, रोहित शर्मा ने 35 रन और नमनधीर ने 28 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, टी नटराजन और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिले। कुलदीप यादव ने आज के मैच में 3 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन दिए और विकेटलेस रहे।
4 Apr 2026, 05:18:46 PM IST
DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने डीसी को दिया 163 रनों का लक्ष्य
आज इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं और 163 रनों का लक्ष्य दिया है।
4 Apr 2026, 05:06:49 PM IST
DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का गिरा 6वां विकेट
147 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने नमनधीर के रूप में अपना 6वां विकेट खो दिया है। नटराजन ने उन्हें पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले धीर ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए।
4 Apr 2026, 05:02:31 PM IST
DC vs MI Live Score: 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
18 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 144 रन 5 विकेट के नुकसान पर है। नमनधीर और मिचेल सैंटनर बीच मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगले दो ओवर में कितना स्कोर जोड़ पाते हैं देखने वाली बात होगी।
4 Apr 2026, 04:48:34 PM IST
DC vs MI Live Score: सूर्या ने पूरा किया अर्धशतक, लेकिन तुरंत आउट
सूर्यकुमार यादव को आज के मैच में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में कप्तानी करने का मौका मिला। उन्होंने लड़खड़ाती मुंबई इंडियंस को ना सिर्फ संभाला बल्कि कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक भी जड़ा है। हालांकि, मुंबई को बड़ लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सूर्या का अंत तक खड़े रहना जरूरी था लेकिन वे आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 16वें ओवर में 122 रन 5 विकेट के नुकसान पर हो गया है।
4 Apr 2026, 04:39:41 PM IST
DC vs MI Live Score: मुंबई 100 के पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पहुंच गया है, लेकिन 14 ओवर की समाप्ति पर। कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी भी मैदान पर मौजूद हैं और उनका साथ नमनधीर दे रहे हैं, लेकिन टीम ने अपने शुरुआती चार विकेट खो दिए हैं। देखना होगा इस हाईस्कोरिंग पिच पर मुबंई इंडियंस बाकी के 6 ओवरों में और कितने रन जोड़ पाती है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगे नजर आ रही है।
4 Apr 2026, 04:29:34 PM IST
DC vs MI Live Score: मुंंबई का गिरा चौथा विकेट
ॉ11.5 ओवर में 85 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। रदरफोर्ड ने विप्रज निगम पर एक हवाई शॉट खेला लेकिन बाउंड्री पर मौजूद मुकेश कुमार ने शानदार कैच पकड़ते हुए उन्हें पवेलियन लौटा दिया। रदरफोर्ड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव अभी भी मैदान पर बने हुए हैं।
4 Apr 2026, 04:20:35 PM IST
DC vs MI Live Score: रोहित शर्मा को अक्षर पटेल ने भेजा पवेलियन
मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा विकेट 71 के स्कोर पर खो दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पारी के 10वें ओवर में रोहित शर्मा को तीस गज के दायरे के भीतर ही कैच आउट करा दिया। वे 26 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
4 Apr 2026, 04:14:40 PM IST
DC vs MI Live Score: 9 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर
9 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 69 रन बना लिए हैं। दो विश्व चैंपियन कप्तान मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं तो रोहित शर्मा 24 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी बनती हुई। 18 के स्कोर पर टीम ने दो विकेट खो दिए थे, तब से दोनों ने स्थिति को संभाला हुआ है।
4 Apr 2026, 04:03:15 PM IST
DC vs MI Live Score: सूर्या-रोहित ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद टीम को संभाला है। 6 ओवर की समाप्ति के बाद टीम ने 42 रन बना लिए हैं। सूर्या 11 रन पर और रोहित 20 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
4 Apr 2026, 03:49:12 PM IST
DC vs MI Live Score: मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार आग उगल रहे हैं। पारी का तीसरा ओवर डालने आए मुकेश ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर दिल्ली कैपिटल्स के दर्शकों में खुश की लहर दौड़ा दी है। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहले तो रयान रिकल्टन को पवेलियन भेजा और उसके बाद पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को भी आउट कर दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर तीसरे ओवर में 18 रन दो विकेट के नुकसान पर है।
4 Apr 2026, 03:42:48 PM IST
DC vs MI Live Score: अच्छी लय में दिख रहे दोनों बैटर
मुंबई इंडियंस ने सधी हुई शुरुआत की है। दो ओवर की समाप्ति पर दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 18 रन जोड़ लिए हैं और अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
4 Apr 2026, 03:05:51 PM IST
DC vs MI Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
आज इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
4 Apr 2026, 02:45:06 PM IST
DC vs MI Live Score: अपने-अपने मुकाबले जीतकर आमने-सामने हैं टीमें
टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी थी, वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था।
4 Apr 2026, 01:54:43 PM IST
DC vs MI Live Score: हेड टू हेड
DC vs MI Live Score: दिल्ली और मुंबई के बीच अभी तक 37 मैच हुए हैं, जिसमें से 21 मैच जीतकर एमआई ने बढ़त बनाई हुई है, वहीं डीसी को 16 जीत मिली है।
4 Apr 2026, 01:34:36 PM IST
DC vs MI Live Score: संभावित टीम
DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस संभावित XII: रयान रिकलटन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर/एएम गज़नफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स संभावित XII: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
4 Apr 2026, 01:07:18 PM IST
MI Vs DC Live Score: दोपहर का पहला मुकाबला आज
MI Vs DC Live Score: आईपीएल 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस सीजन का पहला डबल डेकर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। 3 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।