SRH को रौंदने के बाद अय्यर ने बताया कैसे बनी शशांक को बॉलिंग देने की प्लानिंग, जानिए और क्या-क्या कहा?
आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से बुरी तरह हराने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि हमें अब अपनी मेहनत का परिणाम मैदान पर दिख रहा है। पिछले साल हम ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे लेकिन इस साल नजर बनाए हुए हैं और इसे जीतना ही हमारा पहला लक्ष्य है।

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से बुरी तरह हराने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि हमें अब अपनी मेहनत का परिणाम मैदान पर दिख रहा है। पिछले साल हम ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे लेकिन इस साल नजर बनाए हुए हैं और इसे जीतना ही हमारा पहला लक्ष्य है। शशांक सिंह को गेंदबाजी देने के बारे में भी अय्यर ने बात की। अपनी टीम की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा कि हम अपने स्किल सेट को बैक करते हैं और यही हमारी सफलता का राज है।
प्रियांश-प्रभ की पारी देख मंत्रमुग्ध हुए कप्तान अय्यर
जीत के बाद कप्तान अय्यर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "आज के मैच में हमें शानदार शुरुआत मिली। जब आप 220 रनों का पीछा कर रहे हों, तो ऐसी शुरुआत की जरूरत होती है। पावरप्ले में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने जिस तरह से खेला, वह देखने लायक था। आंखों को सुकून देने वाला था। एकदम सटीक क्रिकेटिंग शॉट्स थे। उन्होंने शुरुआत में लय बनाए रखी और फिर उस लय को पारी के अंत तक मैने बरकरार रखने की कोशिश की। अय्यर ने कहा "मैं यह तो नहीं कहूंगा कि सलामी बल्लेबाजों द्वारा प्रदान किए गए लय को बरकरार रखना आसान था, लेकिन पारी के अंत में मैंने सोचा कि मुझे बीच में थोड़ा समय देना होगा और एक बार जब मैं विकेट की गति का अंदाजा लगा लूंगा, तो मैं उसका फायदा उठा पाऊंगा। और शुक्र है कि यह काम कर गया।"
शंशाक सिंह ने खुद मांगी थी गेंदबाजी और डिलीवर किया
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी खराब गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा कि जब हम सब एक साथ आए और जब हम आ रहे थे, शशांक मेरे पास आया और बोला, मुझे एक ओवर दो, देखो मैं कैसे गेंदबाजी करूंगा और मैं एक खास योजना के साथ आया हूं। तो रिकी आए और मुझसे पूछा, तुम्हारा क्या विचार है? मैंने कहा कि मैं शशांक के साथ जाऊंगा क्योंकि मुझे किसी ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो लगभग इतनी 120 की रफ्तार से गेंदबाजी करे। मुझे इन दोनों बल्लेबाजों की गति कम करनी थी क्योंकि वे बेकाबू हो रहे थे।" अय्यर ने आगे कहा कि "शशांक अपनी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जो भी कहा था कि मैं विकेट लूंगा, उन्होंने वही किया। इसलिए उन्हें और उनकी सोच को सलाम, साथ ही अन्य गेंदबाजों को भी, जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह शानदार था और यह हमारी टीम के चरित्र और रवैये को दर्शाता है। हम आगे भी इसी लय को बनाए रखना चाहते हैं।"
लक्ष्य का पीछा करते हुए आत्मविश्वास से भरे थे अय्यर
जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या वे लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे आत्मविश्वास में थे तब उन्होंने कहा "आखिरकार हम सभी जानते हैं कि हमारे पास कौशल है। और मन में यह बात जरूर रहती है कि आपका मनोबल मजबूत होना चाहिए, खासकर जब आप इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे हों। सलामी बल्लेबाजों को हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे खेलना है। लेकिन चूंकि वे शुरू से ही लय में खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी सहज प्रवृत्ति को दबाने की जरूरत है। और बाकी बल्लेबाजों के बारे में मुझे लगता है कि... उन्होंने पहली गेंद से ही जो आधार तैयार किया है, उससे हमारे लिए आसानी से स्ट्राइक रोटेट करना और लक्ष्य को हासिल करना संभव हो जाता है। हम रन-रेट के हिसाब से चलते हैं। हमने अपनी कार्यशैली और मिले दो दिन के ब्रेक का भरपूर फायदा उठाया है। मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी एक साथ आए, उन्होंने ट्रेनिंग की, और जी तोड़ मेहनत की। मैं इस समय बहुत खुश हूँ क्योंकि हमारी मेहनत का फल मैदान पर दिख रहा है।"
ट्रॉफी पर है पूरी नजर, इसे जीतना ही लक्ष्य
जिस तरह से चीजें चल रही हैं क्या आप संतुष्ट हैं इस सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा "मैं बार-बार यही दोहराता रहता हूं कि आपको वर्तमान में रहना चाहिए। आप बीते हुए समय और आने वाले समय के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इस मामले में रिकी की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है और यह हमारी टीम के चरित्र को दर्शाता है। पिछले साल भी हम ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब थे, लेकिन यह वह साल है जब हम ट्रॉफी पर नजर रखे हुए हैं और इसे जीतना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह एक प्रक्रिया है और इसमें हर व्यक्ति द्वारा किए गए बहुत सारे प्रयास शामिल हैं ताकि वे ट्रॉफी उठाने के अपने सपने को साकार कर सकें।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन