Sanju Samson smashed the first century of IPL 2026 with 15 fours and 4 sixes this happened after 16 years संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, 14 साल बाद चेन्नई के कैंप में हुआ ऐसा, Ipl Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, 14 साल बाद चेन्नई के कैंप में हुआ ऐसा

संजू सैसमन के बल्ले से आईपीएल 2026 की पहली सेंचुरी निकली है। शुरुआती तीन मुकाबलों में सस्ते में आउट होने के बाद आज संजू लय में दिखे और 52 गेंदों में शतकीय पारी जड़ दी। उन्होंने इस दौरान 56 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसमें 156 चौके और चार छक्के शामिल थे। 

Sat, 11 April 2026 11:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, 14 साल बाद चेन्नई के कैंप में हुआ ऐसा

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैसमन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। चेन्नई की जर्सी में शुरुआती तीन मैचों में लगातार फेल होने के बाद संजू सैमसन ने चौथे मुकाबले में 52 गेंदों में शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए वह कारनामा कर दिया है जो आज से 16 साल पहले हुआ था। वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के किसी बल्लेबाज ने साल 2012 में चेपॉक स्टेडियम शतकीय पारी खेली थी। वह बल्लेबाज मुरली विजय थे, जिन्होंन 58 गेंदों में 113 रन बनाए थे। तब दिल्ली कैपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। मुरली विजय के बाद अब संजू सैमसन ने सीएसके की जर्सी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली है और 56 गेंदों में 115 रन बनाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने ट्रॉफी भले ना जीती हो, लेकिन ये कारनामा सिर्फ इसी टीम ने किया है

शुरुआत से ही लय में दिखे संजू

संजू सैमसन आज के मैच में शुरुआत से ही लय में दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान संयम और आक्रामण दोनों का मिला जुला मुजाहिरा पेश किया। संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.36 का रहा। संजू द्वारा लगाया गया यह शतक आईपीएल 2026 का पहला शतक है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में इससे पहले कुल तीन शतक लगाए थे और यह उनका चौथा शतक है। इससे पहले संजू सैसमन ने शतक लगाने के लिए ज्यादा गेंदों का सामना किया था। आज के मैच में 52 गेंदों में उनके द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। संजू ने इससे पहले सनराजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ शतकीय पारियां खेली थीं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, अय्यर की कप्तानी पारी

संजू के करियर का यह चौथा शतक

संजू ने अपने करियर का पहला शतक साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 63 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद संजू का अगला शतक दो साल बाद 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया जब उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। इसके बाद संजू ने साल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी और आज के मैच में उन्होंने 52 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदार

संजू सैमसन का आईपीएल में शतक:

102 (63) बनाम आरपीएस, पुणे, 2017

102* (55) बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2019

119 (63) बनाम पीबीकेएस, वानखेड़े, 2021

115* (56) बनाम डीसी, चेन्नई, 2026

आज के मैच की बात करें तो संजू सैसमन के शानदार शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसका पीछा करते हुए डीसी ने अच्छी शुरुआत की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।