Punjab Kings beat Sunrisers Hyderabad by 6 wickets in ipl 2026 17th match Shreyas Iyer played a captaincy innings points पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, पॉइंट्स टेबल पर छलांग, Ipl Hindi News - Hindustan

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, पॉइंट्स टेबल पर छलांग

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक हाइ-स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे पंजाब किंग्स ने हासिल कर  लिया।

Sat, 11 April 2026 08:00 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, पॉइंट्स टेबल पर छलांग

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक हाइ-स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने इसे 7 गेंद शेष रहते 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में 41 पारियों के बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रजत पाटीदार

अभिषेक-ट्रेविस की दमदार पारी से 220 रनों का लक्ष्य

मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपने जोड़ीदार ट्रेविस हेड के साथ 120 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने अपनी 74 रनों की पारी के लिए सिर्फ 28 गेंदों का सामना किया। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 8 छक्के जड़े। ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों की साझेदारी टूटने के बाद हैदराबाद की रन गति कुछ कम हई। ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि अपनी सिक्स हिटिंग एबिलिटी के लिए मशहूर हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में सिर्फ 1 चौका और 1 छक्का जड़ा। आखिर में अनिकेत वर्मा ने 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 9 गेंदों में 11 रन बनाए और हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत के बाद 219 रनों के स्कोर पर पहुंच सकी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में अब तक इन 12 गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी ने जड़े हैं छक्के, कौन-कौन?

पंजाब के गेंदबाजों का नहीं दिखा दम

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जेबियर बार्टलेट ने चार ओवर में 42 रन खर्चे और 1 विकेट हासिल किया। मार्को यान्सेन और विजयकुमार वैशाक को कोई विकेट नहीं मिला, जबकि शशांक सिंह ने काफी किफायती गेंदबाजी की और 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। यूजी चहल ने तीन ओवर में 33 रन खर्चे और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन्हें रडार…

प्रियांश, प्रभसिमरन और अय्यर ने सुनिश्चित की जीत

220 रनों की विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की और प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में चार चौकों और चार छ्क्कों की मदद से 51 रन बनाए। इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा। इन दोनों के आउट होने के बाद कूपर कोनली भी 12 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 69 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका साथ निहाल बढेरा और शशांक सिंह ने दिया। निहाल ने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली, जबकि अंत में शशांक सिंह ने 9 गेंदों में 16 रन बनाकर मैच को फिनिश किया।

पंजाब से भी खराब रही हैदराबाद की गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि से आने वाले शिवांग कुमार ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एक विकेट हर्ष दुबे को मिला। हैदराबाद ने 7 गेंदबाजों को आजमाया जिसमें शिवांग के अलावा सभी महंगे साबित हुए। इस टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और पॉइंट्स टेबल पर तीन जीत और 1 रद्द मैच के कारण 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। एक मैच इस टीम का बारिश के कारण धुल गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।