विराट कोहली को IPL में ये सपना पूरा करने के लिए लग गए 19 साल, मैच के बाद किया खुलासा!
विराट कोहली ने आरसीबी को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ उनका 19 साल पुराना सपना भी पूरा हुआ, जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया।

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने में नायक रहे। पूरे सीजन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला। 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेज मास्टर विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें इस मैच विनिंग नॉक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह पहला मौका नहीं था जब कोहली ने किसी खिताब मुकाबले में ऐसी दमदाार पारी खेली हो, मगर उन्होंने आईपीएल 2026 में विनिंग शॉट लगाकर अपना 19 साल पुराना सपना पूरा किया। इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने मैच के बाद किया है।
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, “यह वो चीज है जिसका आप सपना देखते हैं। मैंने इस पल के बारे में कई बार सोचा है, कि जब हम IPL जीतेंगे, तो विनिंग रन मारने के बाद मुझे वहीं खड़ा होना चाहिए। आज यह मुमकिन हो गया।
मैच में आते हुए हम बहुत रिलैक्स महसूस कर रहे थे और इस बात को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे कि हम अपना क्रिकेट कैसे खेलना चाहते हैं और हमारी टीम कैसी है। इससे आपको किसी भी तरह की सिचुएशन को पार करने का कॉन्फिडेंस मिलता है। चेज में, मैं वहां बहुत कंफर्टेबल महसूस कर रहा था, मुझे ठीक-ठीक पता था कि मुझे क्या करना है।"
विराट कोहली का MS धोनी मोमेंट
यह मोमेंट 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में MS धोनी के आइकॉनिक "स्टाइल में फिनिश करने" वाले मोमेंट की याद दिलाता है, बस इस बार यह इंडियन प्रीमियर लीग में आया, एक ऐसा टूर्नामेंट जहां कोहली 19 साल तक एक ही फ्रेंचाइजी के प्रति लॉयल रहे हैं। इतने सालों तक मजाक और निराशा के बीच, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बार-बार पीछे रह गई, कोहली अपने मकसद के लिए कमिटेड रहे। अब आरसीबी ने बैक टू बैक दो खिताब जीतकर दुनिया को बताया कि वह किस दर्जे की टीम है।
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 फाइनल में जीटी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की भी सबसे तेज हाफ सेंचुरी 25 गेंदों पर लगाई। उन्होंने कहा, “आज खेल की यही डिमांड है। मेरा मतलब है, आपके पास ये, आप जानते हैं, सुपर यंग प्लेयर्स हैं जो आपको हर समय पुश करते हैं और सच में आपसे अपना गेम बदलने और बेहतर करने के लिए कहते हैं। और यह एक एक्साइटिंग सिचुएशन है क्योंकि यह आपको इम्प्रूव करने के लिए कुछ देता है, कुछ ऐसा जिस पर आप काम कर सकें।
और हां, मुझे बेहतर होने में बहुत गर्व महसूस होता है और बस यह पता लगाने की कोशिश करता हूं कि मैं किन एरिया में इम्प्रूव कर सकता हूँ। तो हां, यह आज के मॉडर्न गेम की डिमांड का मामला था जहां आपको वे 20, 30 एक्स्ट्रा रन बनाने होते हैं। और मुझे अपना माइंडसेट बदलना पड़ा, अपने गेम को इतना नहीं कि मैं जो शॉट मारता हूं, उन्हें मारूं, बल्कि ज़्यादा बार बॉलर्स का सामना करूं, शायद अपोजिशन के बेस्ट बॉलर्स का। यही हमेशा मेरा टारगेट था। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं टीम के लिए कंट्रीब्यूट कर पाया।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन