Virat Kohli becomes second oldest player to win Player of the Match in an IPL final who is first IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने विराट कोहली, पहले कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने विराट कोहली, पहले कौन?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के साथ ही विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर कौन है, जानिए।

Mon, 1 June 2026 01:32 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने विराट कोहली, पहले कौन?

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली,जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 178.257 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। विराट कोहली की इस शानदार बल्लेबाजी के कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर सकी और लगातार दो बार आईपीएल टाइटल जीतने में भी कामयाब रही। विराट कोहली के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वे अब आईपीएल के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर अनिल कुंबले का नाम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम इतने रन बनाते तो जीत जाते फाइनल.., शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

आईपीएल में सबसे उम्रदराज का खिलाड़ी जिसने फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है वह अनिल कुंबले हैं। उन्होंने साल 2009 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए खेलते हुए 38 साल 219 दिनों की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। कुंबले के बाद अब विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने साल 2026 के आईपीएल फाइनल में 37 साल और 207 दिनों की उम्र में आईपीएल के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर फाफ-डु- प्लेसिस का नाम है, जिन्होंने साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 37 साल और 94 दिनों की उम्र में आईपीएल के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। शेन वॉटसन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड 36 साल 344 दिन की उम्र में जीता था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB VS GT: कौन जीता IPL 2026 का फाइनल? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता कौन रहे?

आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

38 वर्ष 219 दिन - अनिल कुंबले (आरसीबी, 2009)

37 वर्ष 207 दिन - विराट कोहली (आरसीबी, 2026)

37 वर्ष 94 दिन - फाफ डु प्लेसिस (सीएसके, 2021)

36 वर्ष 344 दिन - शेन वॉटसन (सीएसके, 2018)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली की दमदार पारी से RCB ने जीता अपना दूसरा IPL टाइटल, गुजरात को रौंदा

विराट कोहली भले ही 37 साल 207 दिनों के हो गए हो लेकिन वह अब भी शानदार फार्म में दिख रहे हैं और काफी फिट भी नजर आ रहे हैं विराट ने इस सीजन आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कल 675 रन 16 पारियों में 56.25 की औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी शुभमन गिल और शाही सुदर्शन के बाद चौथे स्थान पर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।