RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जीटी को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। फाइनल में जीटी द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य का RCB ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गुजरात टाइंटस ने दिया 156 रनों का लक्ष्य
मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो सही साबित हुआ। हेजलवुड और भुवी ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को जल्दी आउट कर लिया। जहां साईं 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल ने 10 रन बनाए। इसके बाद बटलर को भी क्रुणाल पांड्या ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों सस्ते में स्टंप करा दिया। इस मुकाबले में जीटी के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। इस मुश्किल समय में जीटी की ओर वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो जबकि रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला।
विराट कोहली की दमदार पारी से 18 ओवर में ही हासिल कर लिया टारगेट
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े लेकिन इसके बाद वेकेटेश अय्यर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आरसीबी के नियमित अंतराल पर चार विकेट गिरे लेकिन विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे। आखिरकार उन्होंने जितेश शर्मा के साथ मिलकर मैच को 18 ओवर में ही फिनिश कर दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट ने आज के मैच में अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी। उन्होंने आज अपनी पूरी पारी 178.58 की स्ट्राइक रेट से खेली।
कगिसो रबाडा ने जीती पर्पल कैप, भुवी को निराशा
गुजरात टाइटंस की ओर से आज के मुकाबले में राशिद खान ने 2, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अर्शद खान ने 1-1 विकेट लिए। 1 विकेट लेते ही आईपीएल 2026 के पर्पल कैप लीडरबोर्ड में रबाडा पहले नंबर पर रहे। उन्होंने इस सीजन कुल 29 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट ही ले सके। इस तरह ऑरेंज कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा रहा।
आरसीबी ने फाइनल में जीटी को 5 विकेट से हराया।
RCB- 161/5 (18 ओवर)
GT- 155/8 (20 ओवर)
फाइनल मुकाबले में RCB और GT की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर कब्जा
साई सुदर्शन ने आज के मैच में 12 तो शुभमन गिल ने 10 रन बनाए। फाइनल मैच में इन दोनों बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से वैभव सूर्यवंशी के ऑरेंज कैप जीतने का रास्ता साफ हो गया। सूर्यवंशी ने इस सीजन 776 रन बनाए। वहीं, सुदर्शन के नाम 722, और गिल के नाम 732 रन रहे। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज भी बने।
RCB VS GT Live Score in English
31 May 2026, 11:32:30 PM IST
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने जीता अपना दूसरा आईपीएल टाइटल
RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। फाइनल में जीटी द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य का RCB ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
31 May 2026, 11:18:10 PM IST
RCB vs GT Live Score: RCB- RCB- 145/5 (16 ओवर)
16 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 145 रन है। उसे 24 गेंदों में 11 रनों की जरूरत है।
31 May 2026, 11:11:05 PM IST
RCB vs GT Live Score: RCB- 139/5 (15 ओवर)
15 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 139 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। 30 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है। 5 विकेट शेष हैं।
31 May 2026, 11:07:31 PM IST
RCB vs GT Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन
आरसीबी का पांचवां विकेट टिम डेविड के रूप में गिर चुका है। उन्होंने 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। अभी भी आरसीबी को जीत के लिए 34 गेंदों में 23 रनों की जरूरत है।
31 May 2026, 10:58:22 PM IST
RCB vs GT Live Score: RCB- 126/4 (13 ओवर)
13 ओवर में आरसीबी का स्कोर 126 रन चार विकेट के नुकसान पर है। टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 30 रनों की जरूरत है। विराट कोहली और टिम डेविड क्रीज पर बने हुए हैं।
31 May 2026, 10:53:48 PM IST
RCB vs GT Live Score: RCB- 116/4 (12 ओवर)
12 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 116 रन चार विेकट के नुकसान पर हो गया है। आरसीबी को दूसरा आईपीएल टाइटल जीतने के लिए अब सिर्फ 48 गेंदों में 40 रनों की दरकार है।
31 May 2026, 10:51:56 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: विराट कोहली ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में तूफानी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। आरसीबी का स्कोर 110 के पार हो चुका है। वह फाइन मुकाबले को जीतने की कगार पर खड़ी नजर आ रही है।
31 May 2026, 10:42:09 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 100/4 (10 ओवर)
10 ओवर में आरसीबी का स्कोर 100 रन हो गया है, लेकिन टीम ने चार विकेट खो दिए हैं। उसे अब 60 गेंदों में 56 रन जीतने के लिए चाहिए लेकिन हाथ में सिर्फ 6 विकेट शेष हैं।
31 May 2026, 10:39:47 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: आरसीब के गिर गए चार विकेट
आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या के रूप में अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। मैच में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। उन्होंने 2 गेंदों में 1 रन बनाए। आरसीबी अभी 100 के पार नहीं हुई है।
31 May 2026, 10:34:40 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: आरसीबी का गिरा तीसरा विकेट, कप्तान पाटीदार आउट
आरसीबी का तीसरा विकेट कप्तान रजत पाटीदार के रूप में गिर चुका है। उन्हें राशिद खान ने अपने जाल में फंसाया। बाउंड्री लाइन पर कगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। आज पाटीदार का बल्ला नहीं चला। टीम का स्कोर 8.2 ओवर के बाद 89 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
31 May 2026, 10:28:40 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 88/2 (8 ओवर)
8 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 88 रन 2 विकेट के नुकसान पर। विराट कोहली और रजत पाटीदार अच्छी लय में दिखते हुए।
31 May 2026, 10:24:16 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 81/2 (7 ओवर)
7 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 81 रन दो विकेट के नुकसान पर है। क्रीज पर विराट कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। रजत पाटीदार उनका साथ दे रहे हैं।
31 May 2026, 10:19:06 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB का स्कोर - 70/2 (6 ओवर)
6 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 70 रन हो चुका है, लेकिन टीम ने पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर के रूप में दो बड़े विकेट खो दिए हैं।
31 May 2026, 10:12:01 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट
मोहम्मद सिराज ने वेंकेटेश अय्यर के रूप में बड़ी मछली फंसाई है। अय्यर 16 गेंदों में 32 रनों की उपयोगी और तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। विराट कोहली अब भी क्रीज पर।
31 May 2026, 10:06:50 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 55/0 (4 ओवर)
चार ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 55 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। पिछले ओवर में विराट कोहली ने रबाडा की जमकर पिटाई की और लगातार 1 छक्का और तीन चौके लगाए।
31 May 2026, 10:02:28 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 36/0 (3 ओवर)
तीन ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने 36 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने भी लय पकड़ ली है।
31 May 2026, 09:56:31 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB- 23/0 (2 ओवर)
दो ओवर की समाप्ति पर आरसीबी की स्कोर 23 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने रबाडा के पिछले ओवर में 18 रन जड़ दिए।
31 May 2026, 09:51:01 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 1 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी
पहले ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर पांच रन है। सिराज की गेंद पर वेंकटेश अय्यर आउट होते होते बचे। विराट कोहली भी लय तलाश रहे हैं।
31 May 2026, 09:29:01 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: RCB VS GT मैच की पहली पारी का पूरा विवरण
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षभरी पारी खेली और 37 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बैटर नहीं चला।
मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो सही साबित हुआ। हेजलवुड और भुवी ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को जल्दी आउट कर लिया। जहां साईं 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल ने 10 रन बनाए। इसके बाद बटलर को भी क्रुणाल पांड्या ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों सस्ते में स्टंप करा दिया। इस मुकाबले में जीटी के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। इस मुश्किल समय में जीटी की ओर वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 गेंदों में 50 रन बनाए।
आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो जबकि रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार दो विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में कगिसो रबाडा की बराबरी कर चुके हैं। इस मुकाबले में रबाडा ने अब 1 भी विकेट लिए तो ऑरेंज कैप उनके सिर पर होगी।
31 May 2026, 09:24:06 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: जीटी ने आरसीबी को दिया 156 रनों का लक्ष्य
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षभरी पारी खेली और 37 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बैटर नहीं चला।
31 May 2026, 09:13:45 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: पर्पल कैप की रेस में भुवी बरकरार, होल्डर आउट
भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर को पवेलियन भेज दिया है। जीटी का स्कोर 18.4 ओवर की समाप्ति पर 143 रन 7 विकेट के नुकसान पर है। भुवी ने इस पारी में दो विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में रबाडा की बराबरी कर ली है। हालांकि, रबाडा दूसरी पारी में गेंदबाजी करने आएंगे।
31 May 2026, 09:09:57 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 18 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
18 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 136 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। हेजलवुड के पिछले ओवर में 16 रन आए। इससे पहले भुवी ने 10 रन दिए थे। टीम सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ रही है।
31 May 2026, 09:02:29 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: जीटी ने खोया 6वां विकेट
गुजरात टाइटंस का 6वां विकेट राहुल तेवतिया के रूप में गिर चुका है। वे 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रसिख सलाम डार ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 17 ओवर की समाप्ति पर 121 रन है।
31 May 2026, 08:58:20 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 16 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
16 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 115 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर से तेवतिया और सुंदर ने 10 रन बटोरे।
31 May 2026, 08:47:14 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 100 रन से पहले आधी टीम आउट
99 रनों के स्कोर पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अर्शद खान 6 गेंदों में 15 रन का एक शानदार कैमियो खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। अब वाशिंगटन सुंदर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं।
31 May 2026, 08:33:20 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: बटलर आउट
12 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 73 रन 3 विकेट के नुकसान पर है। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोश बटलर और वाशिंगटन सुंदर बीच मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं। क्रुणाल पांड्या ने बटलर को भी भेजा पवेलियन। चौथा विकेट गिरा
31 May 2026, 08:28:08 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर बाल-बाल बचे। उनका कैच सुरक्षित नहीं पकड़ा जा सका। आधे ओवरों की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 63 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।
31 May 2026, 08:21:12 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 9 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
9 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 59 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। शुभमन गिल 10, साई सुदर्शन 12 और संधु 20 रन बनाकर आउट हुए। जोश बटलर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर बने हुए हैं। आरसीबी की ओर से भुवी, हेजलवुड और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं।
31 May 2026, 08:10:53 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप पर कब्जा
साई सुदर्शन और शुभमन गिल के सस्ते में आउट हो जाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप का ताज सज चुका है। अब उन्हें कोई भी बल्लेबाज पीछे नहीं कर सकता है। विराट कोहली को 176 रन चाहिए जोकि एक मैच में असंभव है।
31 May 2026, 08:06:10 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: पावरप्ले के बाद जीटी का स्कोर
पावरप्ले की समाप्ति हो चुकी है। 6 ओवर में आरसीबी के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। जीटी ने कुल 45 रन बनाए हैं और उसके दो बड़े विकेट आउट हो चुके हैं।
31 May 2026, 08:01:13 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 5 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
पांच ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 39 रन दो विकेट के नुकसान पर हो चुके हैं। आरसीबी के गेंदबाज आग उगल रहे हैं। हेजलवुड- भुवी ने सफलता दिला दी है।
31 May 2026, 07:57:01 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: 4 ओवर के बाद जीटी का स्कोर
4 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 30 रन है। उसके दो विकेट आउट हो चुके हैं। हेजलवुड ने पहले शुभमन गिल को आउट किया और अब भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन भी आउट कर दिया है।
31 May 2026, 07:48:35 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: शुभमन गिल सस्ते में लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्हें जोश हेजलवुड ने हार्ड लेंथ की गेंद पर रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराया। टीम का स्कोर 2.4 ओवर में 23 रन है।
31 May 2026, 07:40:30 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: पहले ओवर की समाप्ति पर जीटी
आईपीएल 2026 के फाइनल के पहले ओवर में बहुत ड्रामा देखने को मिले। इसमें साई सुदर्शन को अंपायर ने आउट दिया लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया और नॉट आउट निकले। सुदर्शन ने दो चौके लगाए। 1 ओवर की समाप्ति पर जीटी का स्कोर 13 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।
31 May 2026, 07:16:39 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: गुजरात में एक बदलाव, आरसीबी ने कोई चेंज नहीं किया
आरसीबी की ओर से फिल साल्ट आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस में किसी के भी चोटिल या अनुपलब्ध होने की खबर नही है। गुजरात ने एक बदलाव किया है। साई किशोर की जगह अर्शद खान को लेकर वापस आए हैं। आरसीबी ने अपनी पिछले मैच की प्लेइं XI में कोई बदलाव नहीं किया है।
31 May 2026, 07:12:42 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: फाइनल के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
31 May 2026, 07:10:42 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने कहीं ये बातें
टॉस के वक्त जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करते। विकेट आम विकेट जैसा ही है, यहां हमारा तीसरा मैच है। शुरुआती तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है। हमने एक बदलाव किया है। साई (किशोर) की जगह अरशद (खान) टीम में आए हैं। वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बयान दिया- हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी अच्छा है। मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा। पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं। हमें यह मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। जो हमारे नियंत्रण में है, उसे हम अपने नियंत्रण में रखेंगे। इस स्टेडियम में खेलना हमेशा अच्छा लगता है। वही टीम।
31 May 2026, 07:06:53 PM IST
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफिंडिंग चैंपियन आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। कुछ ही देर में शाम साढ़े सात बजे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन भुवी-हेजलवुड का सामना करेंगे।
31 May 2026, 07:00:25 PM IST
RCB vs GT IPL Final LIVE: रबाडा से बचने के लिए क्या करें कोहली
रबाडा से बचने के लिए अश्विन ने कॉमेंट्री के दौरान सुझाव दिया है कि कोहली उनके सामने जितना कम बल्लेबाजी करने आएं आरसीबी और कोहली के लिए उतना ही बेहतर होगा।
31 May 2026, 06:32:29 PM IST
RCB vs GT IPL Final LIVE: गुजरात टाइटंस के आईपीएल का सफर
2022: विजेता, 2023: उपविजेता, 2024: 8वां स्थान, 2025: तीसरा स्थान, 2026: फाइनलिस्ट। आईपीएल में आने के बाद गुजरात टाइटंस पिछले कुछ सालों की सबसे सफल टीम आशीष नेहरा की कोचिंग में रही है।