VIDEO Rishab Pant Se Kuch seekho tumhe Sharm Nahi Aati Yuvraj Singh names 7 shameless Cricketers incl Abhishek Sharma VIDEO: पंत से कुछ सीखो, तुम्हें शर्म नहीं आती; युवराज ने अभिषेक समेत 7 ‘बेशर्म क्रिकेटर’ के नाम गिनाए, Ipl Hindi News - Hindustan

VIDEO: पंत से कुछ सीखो, तुम्हें शर्म नहीं आती; युवराज ने अभिषेक समेत 7 ‘बेशर्म क्रिकेटर’ के नाम गिनाए

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 7 'बेशर्म क्रिकेटर’ के नाम गिनाए हैं। उन्हें ऋषभ पंत से एक स्पेशल गिफ्ट मिला है। युवराज का वीडियो वायरल हो रहा है।

Wed, 6 May 2026 06:15 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: पंत से कुछ सीखो, तुम्हें शर्म नहीं आती; युवराज ने अभिषेक समेत 7 ‘बेशर्म क्रिकेटर’ के नाम गिनाए

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से एक स्पेशल गिफ्ट मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ने युवराज को टॉप ब्रांड का प्रीमियम गोल्फ क्लब दिया है। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद से युवराज गोल्फ के शौकीन बन गए हैं। वह अक्सर अपने पुराने साथियों के साथ गोल्फ कोर्स पर समय बिताते हैं। युवराज ने पिछले कुछ सालों में कई युवा भारतीय क्रिकेटरों का मार्गदशन किया है। उन्होने आईपीएल 2026 से पहले पंत के साथ भी काम किया। दोनों ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में लगभग चार दिन बिताए और अलग-अलग तरह के शॉट्स का अभ्यास किया। 28 वर्षीय पंत का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह बनाने से भी चूक गए थे।

'ऋषभ पंत से कुछ सीखो, तुम्हें शर्म नहीं आती'

पूर्व ऑलराउंडर ने पंत से मिले गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए 7 'बेशर्म क्रिकेटर' के नाम गिनाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा से लेकर प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ियों को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया। उन्होंने कहा कि पंत से कुछ सीखो और गिफ्ट भेजो। पंत ने जो गिफ्ट भेजा, उसपर एक पर्ची चिपकी थी। पर्ची पर लिखा था, ''प्रिय युवी पाजी, आपके सपोर्ट और मार्गदशन के लिए शुक्रिया। गोल्फ कोर्स पर मिलते हैं। लव आरपी।'' युवराज ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ''शर्मा करो।'' युवी ने वीडियो में कहा, ''आरपी मतलब ऋषभ पंत। यह देखो आरपी ने मुझे क्या भेजा है। बेशर्मों, नंबर-1 अभिषेक शर्मा, नंबर-2 शुभमन गिल, नंबर-3 प्रभसिमरन सिंह, नंबर-4 नेहाल वढेरा, अब्दुल समद, नमन धीर और प्रियांश आर्य। तुम्हें शर्म नहीं आती। ऋषभ पंत से कुछ सीखो। शुक्रिया आरपी। ऑल द बेस्ट।'' युवी ने वीडियो में जिन खिलाड़ियों के नाम लिए, उन्हें टैग भी किया। उन्होंने साथ ही हंसने वाली इमोजी लगाई।

देखें वीडियो…

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेले अभिषेक को युवराज ने क्यों बोला 'सर'? IPL 2026 के बीच वायरल हुई य
ये भी पढ़ें:युवी के ‘गुरुमंत्र’ ने लगाई पंजाब की नैया पार, प्रभसिमरन ने मैच के बाद खोला राज

'युवी पाजी के साथ ट्रेनिंग करना बड़ा पल'

युवराज सिंह एक मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे कई खिलाड़ियों के साथ काम किया है। 25 वर्षीय अभिषेक तो अब दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। उनकी इस सफलता में युवराज की अहम भूमिका मानी जाती है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा अभिषेक ने हाल ही में कहा था, ''युवी पाजी के साथ ट्रेनिंग करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था। मैं बचपन से ही उन्हें अपना आदर्श मानता था। वह मेरे हीरो थे। उन्होंने शुरुआत में मुझे कुछ सलाह दी थी, लेकिन हमारे पास साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं था। फिर लॉकडाउन लग गया। मुझे लगता है कि युवी पाजी ने इसे कुछ खिलाड़ियों के साथ करीब से काम करने के एक मौके के तौर पर देखा। मैं खुशकिस्मत था कि मैं उन खिलाड़ियों में से एक था। ''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।