Vaibhav Suryavanshi vs Jasprit Bumrah Who win the first encounter story of those five balls ipl 2026 mi vs rr वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? उन 5 गेंदों की पूरी कहानी, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? उन 5 गेंदों की पूरी कहानी

जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की पहली टक्कर बहुत ही दिलचस्प रही। सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद को छक्का जड़ दिया। उन्होंने बुमराह की कुल 5 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और एक सिंगल की बदौलत 13 रन जुटाए। इस दौरान 2 डॉट गेंदें भी रहीं।

Wed, 8 April 2026 11:57 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? उन 5 गेंदों की पूरी कहानी

आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दे दी। बारिश से प्रभावित मैच 20-20 ओवरों के बजाय 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन कूटकर महफिल लूट ली। लेकिन मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की टक्कर को लेकर थी। दोनों पहली बार आमने-सामने थे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर 'बल्लागीरी' दिखाया। बुमराह के सामने बेखौफ बैटिंग करके उनकी भी गेंदों पर 2 छक्के जड़े। पहली नजर में यही लगेगा कि जसप्रीत बुमराह पर वैभव सूर्यवंशी भारी पड़े। लेकिन यह तो कहानी का सिर्फ एक पहलू है। बुमराह की जिन 5 गेंदों को सूर्यवंशी ने खेला, उसका बारीकी से विश्लेषण अलग ही कहानी कहता है।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे। मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए और यशस्वी जायसवाल ने 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 22 रन कूट डाले। दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। स्ट्राइक पर थे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी। मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सामने हो और कोई बल्लेबाज पहली बार उसे खेलने जा रहा हो तो कोई भी यही अनुमान लगाएगा कि वह गेंद को सम्मान देगा। लेकिन वैभव सूर्यवंशी तो जैसे अलग ही मिट्टी के बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव के लिए RR ने नहीं, बल्कि इस टीम ने IPL ऑक्शन में सबसे पहले लगाई थी बोली
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

उन 5 गेंदों पर क्या हुआ?

जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद मिडल और लेग के स्लॉट पर डाली। 131 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार। वैभव सूर्यवंशी ने उसे छक्के के लिए उड़ा दिया। दूसरी गेंद को सूर्यवंशी ने मिडविकेट पर खेला और 1 रन दौड़कर पूरा किया। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने भी सिंगल लिया और अब सूर्यवंशी के पास एक बार फिर स्ट्राइक था। बुमराह ने अबकी बार स्लोअर बॉल फेंकी। अक्सर बल्लेबाज बुमराह के स्लोअर वन से गच्चा खा जाते हैं लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर सूर्यवंशी कोई रन नहीं बना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यशस्वी ने उड़ाए MI के परखच्चे, राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

वैभव सूर्यवंशी दिखे भारी

वैभव सूर्यवंशी ने मैच में जसप्रीत बुमराह की 5 गेंदों का सामना किया। इसमें 2 छक्के समेत उन्होंने 13 रन बनाए। इसे देखकर कहा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह पर वैभव सूर्यवंशी भारी दिखे। आखिर उन जैसे कद्दावर गेंदबाज के सामने अगर कोई बल्लेबाज ओवर में 2 छक्के जड़ दे तो ये मामूली बात तो है नहीं।

कहानी का दूसरा पहलू भी है

वैभव सूर्यवंशी को कोई अगर इस बैटल का स्पष्ट विजेता समझता है तो कहीं न कहीं एक बड़े पहलू को नजरअंदाज कर रहा है। जसप्रीत बुमराह ने उसी ओवर में वापसी भी की। सूर्यवंशी के आक्रामक अंदाज के मद्देनजर उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पूरा अनुभव झोंक दिया। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी एक भी रन नहीं बना सके। इसमें से एक गेंद फुल टॉस थी और दूसरी लोवर फुल टॉस। दोनों ही गेंदों पर सूर्यवंशी रन नहीं बना सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स से छीना नंबर वन का ताज, MI को हुआ भारी नुकसान

सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की जिन 5 गेंदों का सामना किया, उन पर 260 के स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए। इनमें 12 रन तो सिर्फ छक्कों से जुटाए और एक सिंगल लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 39 रन की पारी 278.57 के स्ट्राइक रेट से खेली। बुमराह के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में उनके एवरेज स्ट्राइक रेट से थोड़ा कम ही रहा।

कल के मैच में क्या हुआ?

कल के मैच यानी 7 अप्रैल 2026 के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया। बारिश की वजह से मैच 20-20 के बजाय 11-11 ओवर का हुआ। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारत 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन बना पाई। यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।