Vaibhav Suryavanshi is a wonder boy for for a reason MI captain Hardik Pandya praised him after the rr vs mi match ipl वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं हैं वंडर बॉय, हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दी शाबाशी, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं हैं वंडर बॉय, हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दी शाबाशी

वैभव सूर्यवंशी यूं ही वंडर बॉय नहीं हैं। ये उनके जैसा ही खिलाड़ी कर सकता है कि विपक्षी टीम के मुख्य कोच और कप्तान तक आपके मुरीद हो जाएं। शाबाशी दें। राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या वैभव सूर्यवंशी के पास पहुंचे और उन्हें शाबाशी दी।  

Wed, 8 April 2026 03:32 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं हैं वंडर बॉय, हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दी शाबाशी

वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल के दौरान ये नाम हर किसी के जुबान पर है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने जिस तरह जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर 2 छक्के जड़े, उसकी चर्चा हर तरफ है। 14 गेंदों में 39 रन की ऐसी धुआंधार पारी खेली कि विपक्षी टीम के मुख्य कोच के साथ-साथ कप्तान तक मुरीद हो गए। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बाद यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। वहीं एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या तो मैच के बाद सीधे सूर्यवंशी के पास ही चले गए और शाबाशी दी।

वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग देखना अद्भुत: हार्दिक पांड्या

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, ‘एक 17 या 16 साल के लड़के को उस तरह खेलते देखना जिस तरह वह खेलता है, बहुत ही मोहक है। और इसके साथ-साथ उसी समय हम लोग मैच की तैयारी के दौरान भी उसके बारे में इतना चर्चा किए। इसलिए वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहा है, जिस तरह की उसके पास निडरता है, जिस तरह के शॉट है, उसे देखना अद्भुत है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी और बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? पूरी तस्वीर देखिए
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

MI के कोच महेला जयवर्धने ने भी की तारीफ

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने भी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमारी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं रही और हमें इस पर काम करना होगा। हमने अपनी रणनीति तय की थी लेकिन हम उस पर ठीक तरह से अमल नहीं कर पाए। ये खिलाड़ी (वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल) बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि मैच में जसप्रीत बुमराह शायद लाइन-लेंथ भटक गए थे जिसका फायदा सूर्यवंशी और यशस्वी ने उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुमराह लाइन-लेंथ भटक गए; यशस्वी, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए MI कोच

यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी MI

गुवाहाटी में बारिश की वजह से मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच काफी देरी से शुरू हुआ। 20-20 ओवर के बजाय 11-11 ओवरों का मैच हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और उसके दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर की ऐसी धुनाई की कि स्कोर बोर्ड पर 22 रन टंग गए।

जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का

उसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उस ओवर में उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के की मदद से 13 रन जुटाए। राजस्थान को 80 रन के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा। वह 14 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान इस 'वंडर बॉय' ने एक चौका और 5 छक्के जड़े। यशस्वी जायसवाल अंत तक आउट नहीं हुए और 32 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुए यशस्वी जायसवाल, बुमराह पर सिक्स से थे हैरान

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन बना सकी। नमन धीर और शर्फेन रदरफोर्ड एमआई की तरफ से टॉप स्कोरर रहे। दोनों ने 25-25 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से मैच जीत लिया। लगातार तीसरी जीत के साथ टीम अब आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के पास अब ऑरेंज कैप है। वहीं पर्पल कैप भी राजस्थान रॉयल्स के ही रवि बिश्नोई के सिर पर सजा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।