वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े क्रिस गेल, पाटीदार, गिल, अभिषेक शर्मा और फिन एलेन के कई रिकॉर्ड्स, एक नजर में देखिए
वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएएच के खिलाफ 29 गेंद में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और रिकॉर्ड 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने इस दौरान 334.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस बल्लेबाजी से कई बड़े और महान बल्लेबाजों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली है। उन्होंने बुधवार को मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में 29 गेंद में 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और रिकॉर्ड 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने इस दौरान 334.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस बल्लेबाजी से कई बड़े और महान बल्लेबाजों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं जिसे एक नजर में देख लीजिए।
सबसे पहले तो आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 7 छक्के लगाते ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। क्रिस गेल ने साल 2012 में एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अब आईपीएल 2026 में 65 छक्के जड़ दिए हैं। आज के मैच में 12 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के जड़ने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। क्रिस गेल ने आईपीएल में चार पारियों में 10 या उससे अधिक छक्के जड़े थे, अब वैभव सूर्यवंशी ने भी चार बार यह कारनामा कर दिया है। उन्होंने चार अलग-अलग पारियों में 10-10 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऐसा दो बार किया है, जबकि फिर एलेन ने भी आईपीएल में दो पारियों में 10-10 छक्के लगाए हैं। यानी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल की तो बराबरी कर ली है, लेकिन उन्होंने अभिषेक शर्मा और फिन एलेन को पहले ही पीछे छोड़ दिया था।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले बैटर
4 - क्रिस गेल
4 - वैभव सूर्यवंशी*
2- अभिषेक शर्मा
2 - फिन एलन
आज के मैच में शानदार सिक्स हिटिंग एबिलिटी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नॉकआउट या प्लेऑफ में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने नॉकआउट मैच में आज के मैच में एक पारी में 12 छक्के लगा दिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने साल 2023 में अहमदाबाद में नॉकआउट मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। रजत पाटीदार इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने मंगलवार को आईपीएल 2026 में ही खेले गए मुकाबले में धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 छक्के जड़े थे।
आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बैटर
12 - वी सूर्यवंशी बनाम एसआरएच, जयपुर, 2026*
10 - शुभमन गिल बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023
9 - रजत पाटीदार बनाम जीटी, धर्मशाला, 2026
आज के मैच में 12 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही बनाए था। उन्होंने साल 2026 में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के जड़ दिए थे, लेकिन आज के मैच में भी उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए हैं। मुरली विजय इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने सीएसके की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2010 में एक पारी में 11 छक्के जड़े थे। वैभव सूर्यवंशी ने भी साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे।
एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
12 - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम एसआरएच, 2026
12 - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम एसआरएच, 2026 (आज का मैच)
11 - मुरली विजय (सीएसके) बनाम आरआर, 2010
11 - वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम जीटी, 2025
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन