Rajat Patidar sets a world record becoming captain with most sixes in any T20 league a season रजत पाटीदार ने दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी T-20 लीग के 1 सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान बने, Ipl Hindi News - Hindustan

रजत पाटीदार ने दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी T-20 लीग के 1 सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान बने

जत पाटीदार अब किसी भी T20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट के सीजन में 40 से अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने और भी रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं देखिए।

Wed, 27 May 2026 05:59 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
रजत पाटीदार ने दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की किसी भी T-20 लीग के 1 सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान बने

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 93 रन बनाए। इस 93 रनों की पारी में रजत पाटीदार ने नौ छक्के लगाए और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रजत पाटीदार अब किसी भी T20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट के सीजन में 40 से अधिक छक्के लगाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: एलिमिनेटर में आज SRH से भिड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स के सूरमा

रजत पाटीदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रियान पराग को पछाड़ा

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालीफायर में रजत पाटीदार ने नौ छक्के लगाए जिसके साथ आईपीएल 2026 में 15 मैचों में उनके कुल छक्कों की संख्या 41 हो गई। इन 41 छक्कों के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने दुनिया की किसी भी T20 लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बनने का गौरव हासिल कर लिया है। उन्होंने रियान पराग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। पराग ने साल 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की कप्तानी करते हुए कुल 40 छक्के लगाए थे और अब तक दुनिया की किसी भी T20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान थे, लेकिन अब रजत पाटीदार ने उनका रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुवनेश्वर कुमार नही चले तो RCB का खेल खत्म, जीत-हार के बीच यही 1 खिलाड़ी खड़ा है

श्रेयस अय्यर को भी छोड़ा पीछे, IPL के ऐसे पहले कप्तान बने

इतना ही नहीं रजत पाटीदार ने कल खेली गई धुआंधार और धुरंधर पारी से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 39 छक्के जड़ दिए थे, लेकिन अब पाटीदार उनके उनसे आगे निकल गए हैं और उनके नाम 41 छक्के हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मशाला में GT के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने जमकर की प्रैक्टिस, तस्वीरें

दमदार पारी से आरसीबी को फाइनल में दिलाई एंट्री

मंगलवार, को खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार ने अपनी पारी के दौरान पहली 10 गेंद में सिर्फ 14 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन पर पहुंच गए और सिर्फ 33 गेंदों का सामना किया। अगर उनके पास कुछ और गंदें रहतीं तो वह शतक भी बना सकते थे। कल के मैच में रजत पाटीदार ने पांच चौके और नौ छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा। उनकी इस धुआंधार पारी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब सीधे फाइनल में प्रवेश कर चुकी है और उसका मुकाबला दूसरी फाइनलिस्ट टीम से 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।