Vaibhav Sooryavanshi broke Chris Gayles record becoming batsman with most sixes in a single IPL season rr vs srh वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए ‘सिक्सर किंग’, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 पारियों खेल तमाम, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए ‘सिक्सर किंग’, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 पारियों खेल तमाम

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे अब इंडियन प्रीमियर लीग के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

Wed, 27 May 2026 08:33 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए ‘सिक्सर किंग’, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 पारियों खेल तमाम

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में 7 छक्के जड़ने के साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अब वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। वे आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, लेकिन अब उसे सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, SRH के गेंदबाजों की हो रही 'पिटाई'

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के जड़ दिए हैं। वैभव ने सिर्फ 15 पारियों में इतने छक्के जड़े हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के जड़े थे। आंद्रे रसेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2019 में 52 छक्के जड़े थे। वहीं, क्रिस गेल ने 2013 में 51 छक्के जड़े थे और लिस्ट में एक बार फिर चौथे स्थान पर हैं। जोश बटलर इस सूची में 45 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोतल की ढक्कन नहीं खोल सका विश्व चैंपियन खिलाड़ी, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

: 65 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

, 59 - क्रिस गेल (2012)

, 52 - आंद्रे रसेल (2019)

, 51 - क्रिस गेल (2013)

, 45 - जोस बटलर (2022)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजत पाटीदार ने दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लनपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है और वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं। वे पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लेकिन वे 29 गेंदों में 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 12 छक्के जड़े। उन्होंने 334.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

वैभव सूर्यवंशी के ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे

आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के शानदार गुजर रहा है। वे इस अब तक सीजन 680 रन बना दिए हैं और अब ऑरेंज कैप भी उनके ही सिर पर है। उन्होंने इस सीजन साढ़े 500 से ज्यादा रन चौके और छक्कों से बनाए हैं। यह 15 वर्षीय वंडर बॉय का दूसरा ही सीजन है लेकिन कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब तो दिग्गज गेंदबाज भी मानने लगे हैं कि वैभव सूर्यवंशी किसी बल्लेबाज नहीं बल्कि किसी दैवीय या दानवीय शक्ति का नाम है। जिस तरह से वे गेंदबाजों की पिटाई करते हैं, वह वाकई अद्भुत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।