वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकार्ड, सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने वाले बैटर बने, पोलार्ड को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 29 पारियों और 514 गेंदों में किया है। खास बात यह है कि इस विश्व रिकॉर्ड को बनाते समय वैभव सूर्यवंशी की उम्र केवल 15 साल और 43 दिन है।

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय वंडर बॉय ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उस कीर्तिमान को स्थापित कर लिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 29 पारियों और 514 गेंदों में किया है। खास बात यह है कि इस विश्व रिकॉर्ड को बनाते समय वैभव सूर्यवंशी की उम्र केवल 15 साल और 43 दिन है।
कोरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 843 गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के जड़े थे। लेकिन अब उसे वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया है और सिर्फ 514 गेंदों में ही छक्कों का शतक पूरा कर लिया है। बता दें कि इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम स्थापित कर लिया था। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी किसी भी बड़े गेंदबाज को नहीं छोड़ रहे हैं और किसी को बाउंड्री में डील कर रहे हैं।
IPL 2026 में अद्भुत प्रदर्शन कर रहे सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है और ऑरेंज कैप की सूची में भी बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 400 से अधिक रन बना लिए हैं और सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी टॉप पर बने हुए हैं। वैभव के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप-4 पर बनी हुई है यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। कई लोग उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खिलाने की बात कर रहे हैं।
IPL 2026 पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 के सत्र में अब तक खेली गई 11 पारियोंम में 30 छक्के जड़ दिए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर 29 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने यह कारनामा साल 2024 में किया था और 29 छक्क जड़ दिए थे। अभिषेक शर्मा इस सीजन भी 27 छक्के पावरप्ले में जड़ चुके हैं और सूची में तीसरे स्थान पर भी मौजूद हैं। सनथ जयसूर्या, ट्रेविस हेड और यशस्वी जायसवाल भी टॉप-5 में हैं।
एक आईपीएल सीज़न में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक छक्के
30* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
29 - अभिषेक शर्मा (2024)
27* - अभिषेक शर्मा (2026)
22 - सनथ जयसूर्या (2008)
22 - ट्रैविस हेड (2024)
22 - यशस्वी जयसवाल (2025)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन