Who became the youngest captain in the IPL history Yashasvi Jaiswal joins Virat Kohli Shreyas Iyer rishabh pant list IPL में सबसे कम उम्र में कौन बना कप्तान? विराट कोहली, श्रेयस अय्यर की सूची में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में सबसे कम उम्र में कौन बना कप्तान? विराट कोहली, श्रेयस अय्यर की सूची में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

IPL में सबसे कम उम्र में कौन बना कप्तान? विराट कोहली, श्रेयस अय्यर की सूची में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। जानिए टॉप-8 में कौन-कौन हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 9 May 2026 09:14 PM
1/9

यशस्वी जायसवाल बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जायसवाल रियान पराग की जगह कप्तान बने। जानिए टॉप-8 में कौन-कौन हैं।

2/9

विराट कोहली (RCB- 2011)

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में बनने वाले कप्तान हैं। उन्हें 22 साल 187 दिन की उम्र में आरसीबी की कप्तानी करने का मौका मिला था। आईपीएल 2011 में जब नियमित कप्तान डेनियल वेटोरी घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे, तब विराट कोहली ने पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी।

3/9

स्टीव स्मिथ (पुणे वॉरियर्स, 2012)

आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा कप्तानों की सूची में स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2012 में पुणे वारियर्स की कप्तानी तब की थी, जब वे 22 वर्ष, 344 दिन के थे। उन्होंने पुणे वारियर्स की कप्तानी सिर्फ 1 दिन के लिए की थी। इस सीजन विलुप्त हो चुकी फ्रेंचाइजी ने खराब प्रदर्शन किया था और 10वें स्थान पर रही थी।

4/9

सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, 2010)

आईपीएल के सबसे युवा कप्तानों की सूची में सुरेश रैना तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर अपना पहला मुकाबला 23 वर्ष, 112 दिन की अवस्था में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2010 में शेन बॉन्ड की गेंद लगने से एमएस धोनी के हाथ में चोट आ गई थी और सुरेश रैना ने तीन मैचों के लिए कप्तानी संभाली थी।

5/9

रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स, 2025)

आईपीएल 2025 में संजू सैसमन को चोट लगने के बाद रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 वर्ष, 133 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली थी। तब यह निश्चित हुआ था कि उंगली की चोट से उबर रहे संजू सैसमन सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

6/9

श्रेयस अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स, 2018)

श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास के पांचवें सबसे युवा कप्तान बने थे। उन्होंने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी 23 वर्ष, 142 दिन की उम्र में संभाली थी। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत खराब रही और उसने अपने शुरुआती छह मैचों में से पांच मैच हार गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और श्रेयस अय्यर ने कप्तानी संभाली।

7/9

ऋषभ पंत ( दिल्ली कैपिटल्स, 2021)

आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तानों की सूची में ऋषभ पंत 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2021 में 23 साल 188 दिन की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी।

8/9

राशिद खान (गुजरात टाइटंस, 2022)

राशिद खान ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से 23 साल 209 दिन की उम्र में अपना कप्तानी डेब्यू किया। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले 7वें खिलाड़ी हैं।

9/9

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स, 2026)

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रियान पराग की जगह कप्तानी की। उन्होंने 24 साल 132 दिन की उम्र में ये जिम्मेदारी संभाली। वे आईपीएल के इतिहास के 8वें सबसे युवा कप्तान बने हैं।