अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, RCB- पंजाब सहित ये टीमें प्लेऑफ्स में करेंगी क्वालीफाई, CSK को नहीं दिया भाव, MI भी बाहर
आईपीएल 2026 को लेकर सीएसके के पूर्व प्लेयर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का टॉप-4 में जाना पक्का है। और दो टीमों कौन सी क्वालीफाई करेंगी इसके बारे में भी जानकारी दी है। CSK-MI को भाव नहीं दिया है।

आईपीएल 2026 का सीजन अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस सीजन कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेंगी यह कहना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2025 में सीएसके की टीम का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि इस सीजन आईपीएस के प्लेऑफ्स में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी। खास बात यह है कि अश्विन ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाओं को पूरी तरह से नकारा नहीं है, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि येलो आर्मी फिलहाल आईपीएल के टॉप-4 में जगह बनाती नहीं दिख रही है।
SRH और RCB का क्वालीफाई करना पक्का है
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में चर्चा के दौरान कहा कि "सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का टॉप-4 में जाना पक्का है।" उन्होंने आरसीबी के बारे में बात करते हुए कहा कि "यह एक ऐसी टीम है, जिसने अभी तक अपने सारे बॉक्सेस टिक किए हैं। यह टीम आसानी से टॉप-4 के लिए जगह बना सकती है।" पिछले मैच में आरसीबी की हार पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि "लंबे ब्रेक के बाद आने के कारण टीम पिछले मुकाबले में रिदम नहीं पकड़ पाई थी, लेकिन अब वह वापसी करेगी और टॉप-4 में जगह बनाएगी।" अश्विन के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सही टाइम पर पीक किया है और वह भी आरसीबी की तरह टॉप-4 में जाती हुई दिख रही है।
पंजाब किंग्स, जीटी और राजस्थान में से कोई दो टीमें करेंगी क्वालीफाई
अश्विन ने तीसरी और चौथी टीम कौन सी क्वालीफाई करेंगी इसके बारे में भी बात की। उन्होंने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-4 में निश्चित रूप से जगह बनाते हुए देखा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इन तीन टीमों में से कोई दो टीमें टॉप फोर में जगह बनाएंगी। इस तरह अश्विन के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में से कोई दो टीमें क्वालीफाई करती हुई दिख सकती हैं।
अश्विन की भविष्यवाणी- SRH, RCB पक्का क्वालीफाई करेंगी। GT, RR और PBKS में से कोई 2 टीम टॉप-4 में जाएंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन क्वालीफाई नहीं करेगी, मुंबई के भी चांस नहीं
चेन्नई सुपर किंग्स के क्वालीफिकेशन सीनारियो पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि "चेन्नई को क्वालीफाई होना है तो उन्हें चार में चार जीतना ही पड़ेगा। वे किसी भी टीम के लिए चांस नहीं दे सकते। वे 18 पॉइंट्स के साथ ही क्वालीफाई कर सकते हैं। 16 अंकों के साथ टॉप-4 में पहुंचना इस बार मुश्किल होगा। चार में चार जीतना इतना आसान नहीं है इसलिए मैं चेन्नई सुपर किंग्स को टॉप-4 में नहीं रख रहा हूं।" अश्विन ने यह भी बताया कि 21 पॉइंट्स के साथ एक टीम क्वालीफाई करेगी। एक टीम 19 या 20 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में जाएगी। तीसरी टीम 18 अंकों पर क्वालीफाई करेगी और जो चौथी टीम होगी वह 16 अंकों पर क्वालीफाई करेगी। अश्विन ने इस सीजन टॉप-4 पर मुंबई इंडियंस के पहुंचने की संभावना पर कोई बात नहीं की, क्योंकि वह टीम अब अपने सारे मुकाबले जीतने के बाद भी सिर्फ 16 अंकों तक ही पहुंच सकेगी, ऐसे में रन रेट को मेंटेन रखना मुंबई के लिए मुश्किल होगा। इस सीजन चेन्नई और मुंबई को अश्विन टॉप-4 में जगह बनाते नहीं देख रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन