Top 5 openers with highest averages in IPL with 1000 plus runs kl Rahul and virat Kohli shine Rohit missing IPL में 1000+ रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले टॉप-5 ओपनर, राहुल-कोहली का जलवा, रोहित गायब, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में 1000+ रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले टॉप-5 ओपनर, राहुल-कोहली का जलवा, रोहित गायब

आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के आंकड़े काफी दमदार हैं। वे दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। टॉप-5 में कौन-कौन हैं, आइए आपको बताते हैं।

Wed, 1 April 2026 05:37 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में 1000+ रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले टॉप-5 ओपनर, राहुल-कोहली का जलवा, रोहित गायब

बुधवार, 01 अप्रैल को आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ लखनऊ की ओर से ऋषभ पंत नजर आएंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल नजर दिखेंगे। लोकेश राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर इस बार सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कराई थी और उन्होंने 10 पारियों में 53 की धांसू औसत के साथ कुल 371 रन बनाए थे। इस बार वे बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा? पंजाब किंग्स से शिकस्त के बाद बोले- हमने…

आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के आंकड़े काफी दमदार हैं। वे दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सर्वाधिक औसत रखने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक बतौर सलामी बल्लेबाज 49.64 की औसत से बल्लेबाजी की है, जो सर्वाधिक है। आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सबसे अधिक औसत रखने वाले दूसरे बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने 47.45 की औसत से रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 44.01 की औसत के सलामी बल्लेबाजी की है और 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ड्वेन कॉनवे हैं, जिन्होंने 43.2 की औसत से बतौर सलामी बल्लेबाज 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ना सिर्फ अपनी तेज स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि सर्वाधिक औसत के साथ रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में 41.86 की औसत से बल्लेबाजी की है और हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वे इस लिस्ट में वें स्थान पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT से मैच जीतने के बाद अय्यर ने किसे बताया हीरो? कहा- वह बड़े मैच का प्लेयर

आईपीएल में सर्वाधिक औसत वाले सलामी बल्लेबाज (मिनिमम 1000 रन)

लोकेश राहुल- 49.64

विराट कोहली-47.45

ऋतुराज गायकवाड़- 44.01

ड्वेन कॉनवे-43.2

क्रिस गेल-41.86

बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक औसत रखने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का लिस्ट में नहीं है। वे इस सूची से गायब नजर आ रहे हैं। आईपीएल में बतौर ओपनर रोहित का औसत इन बल्लेबाजों से कमतर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ IPL का शर्मनाक रिकॉर्ड, 11 गेंदों में खत्म किया ओवर

आज के मैच में देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल कुछ कमाल कर पाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की झोली में सीजन की पहली जीत दिला पाएंगे। वे आज अपनी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने साल 2024 के सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी, लेकिन 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।