8 मैच और 32 छक्के, पाटीदार-अय्यर-अभिषेक सब पीछे छूटे, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में वैभव सूर्यवंशी नंबर वन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जानिए इस सीजन अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में ही शतकीय पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 12 छक्कों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप कर लिया है। वे 8 मैचों की 8 पारियों में 32 छक्कों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। वैभव का बल्ला इस सीजन थमने का नाम नहीं ले रहा है और वे एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं।
सिक्स हिटिंग में वैभव सूर्यवंशी का जलवा
आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 32 छक्के जड़े हैं और लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषके शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आज के मुकाबले में 29 गेंदों में 57 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 11 चौके और सिर्फ 1 छक्का जड़ा। अभिषेक अब 8 मैचों की सभी 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28 छक्के जड़े हैं और लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 6 मैचों की 6 पारियों में कुल 25 छक्के लगाए हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। लंबे समय तक इस सीजन छक्कों में अपना दबदबा बनाने वाले आरसीबी के कप्तान अब पिछड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 23 छक्के जड़े हैं और सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। सूची में पांचवें स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम है, जिन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 21 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वैभव सूर्यवंशी- 8 पारियों में 32 छक्के*
अभिषेक शर्मा- 8 पारियों में 28 छक्के*
प्रियांश आर्या- 6 पारियों में 25 छक्के
रजत पाटीदार- 7 पारियों में 23 छक्के
श्रेयस अय्यर- 7 पारियों में 21 छक्के
मैच का हाल
आज के मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए हैं। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली है। 229 रनों के लक्ष्य के जबाव में सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत स्थिति में दिख रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन