Tilak Varmas poor performance in IPL 2026 is becoming a cause of concern for Mumbai Indians 4 मैच और केवल 35 रन, IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है ये 8 करोड़ी प्लेयर, Ipl Hindi News - Hindustan

4 मैच और केवल 35 रन, IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है ये 8 करोड़ी प्लेयर

साल 2026 में जिस तरह का तिलक वर्मा का शुरुआती चार मैचों में प्रदर्शन है बहुत बेहद निराशाजनक है। उन्होंने इस सीजन खेले गए आईपीएल के चार मैचों में केवल 35 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 20 रन का है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़  रुपये में रिटेन किया था।

Tue, 14 April 2026 01:28 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
4 मैच और केवल 35 रन, IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है ये 8 करोड़ी प्लेयर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 220 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज करके अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन अब टीम की हालत बेहद खराब नजर आ रही है और वह पॉइंट्स टेबल पर भी काफी नीचे है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2026 में चार मुकाबले खेले हैं और जिसमें से उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल हो पाई है। बाकी के तीन मैचों में उसे दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस की हार का बड़ा कारण गेंदबाजी के साथ-साथ उसके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाना भी है। फिर चाहे वह सूर्यकुमार यादव की धीमी गति की पारियां हों, या तिलक वर्मा का मैदान पर आते ही कुछ गेंदें खेलकर वापस पवेलियन लौट जाना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही ऐसा था काव्या मारन रिएक्शन, देखते ही देखते वायरल

पिछले चार सीजन में अच्छा रहा है तिलक वर्मा का प्रदर्शन

तिलक वर्मा को आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की भारी-भरकम रकम पर रिटेन किया था। उन्होंने साल 2025 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 31.18 की औसत और 138 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 343 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली थीं। इससे पहले 2024 का आईपीएल सीजन तिलक वर्मा के लिए और भी अच्छा गया था। तब उन्होंने आईपीएल 2024 में 13 मैचों में 41.60 की औसत और 149.64 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 416 रन बनाए थे और इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली थीं। तिलक वर्मा ने अपने 2023 और 2022 के सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था और यही कारण है कि उनके पास्ट रिकॉर्ड और मैच जिताऊ पारियों को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने वर्मा पर इतना भारी अमाउंट खर्चा किया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने IPL के पहले ओवर मे 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

2026 से पहले आईपीएल में हर सीजन तिलक वर्मा का प्रदर्शन

2022 में 14 मैचों में 397 रन

2023 में 11 मैचों में 343 रन

2024 में 13 मैचों में 416 रन

2025 में 16 मैचों में 343 रन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR के कप्तान रियान पराग को अपने किस निर्णय पर हो रहा पछतावा, कहा- ऐसा करते तो..

अब तक बेहद निराशाजनक रहा है साल 2026 का आईपीएल

हालांकि, साल 2026 में जिस तरह का तिलक वर्मा का शुरुआती चार मैचों में प्रदर्शन है बहुत बेहद निराशाजनक है। उन्होंने इस सीजन खेले गए आईपीएल के चार मैचों में केवल 35 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 20 रन का है। आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जब टीम के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी तब तिलक वर्मा के बल्ले से 14 गेंदों में सिर्फ 20 रन निकले थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए और शून्य रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और अपनी खराब फॉर्म का प्रमाण दिया। आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में तिलक वर्मा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। इस तरह से पिछले चार मुकाबलों में तिलक वर्मा का प्रदर्शन, 20, 0, 14, 1 रहा है, जोकि काफी निराशाजनक है।

आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन

केकेआर के खिलाफ 14 गेंदों में 20 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 गेंदों में 0 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 14 रन

आरसीबी के खिलाफ 3 गेंदों में 1 रन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।