The pressure on the batsmen to score 230 runs could prove beneficial for the bowlers says Josh Hazlewood बल्लेबाजों पर 230 रनों का स्कोर खड़ा करने का दबाव गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है- हेजलवुड, Ipl Hindi News - Hindustan

बल्लेबाजों पर 230 रनों का स्कोर खड़ा करने का दबाव गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है- हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि आईपीएल में बड़े स्कोर बनाने की बढ़ती होड़ गेंदबाजों के पक्ष में भी जा सकती है, क्योंकि बल्लेबाजों पर लगातार आक्रामक शुरुआत करने का दबाव रहता है।

Fri, 17 April 2026 09:48 PMVimlesh Kumar Bhurtiya बेंगलुरू, 17 अप्रैल, भाषा
share
बल्लेबाजों पर 230 रनों का स्कोर खड़ा करने का दबाव गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है- हेजलवुड

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि आईपीएल में बड़े स्कोर बनाने की बढ़ती होड़ गेंदबाजों के पक्ष में भी जा सकती है, क्योंकि बल्लेबाजों पर लगातार आक्रामक शुरुआत करने का दबाव रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, रजत पाटीदार की बादशाहत

रन रोकने से बिगड़ सकती है बल्लेबाजों की एकाग्रता

उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाज कुछ ओवरों तक रन रोकने में सफल रहते हैं, तो इससे बल्लेबाजों की लय और एकाग्रता बिगड़ सकती है। आईपीएल में अब तक खेले गए 24 मैचों में से 21 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया जा चुका है और अक्सर बल्लेबाज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुलाई करते नजर आते हैं। हेजलवुड ने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए यह शानदार है कि गेंदें स्टैंड्स में जा रही हैं, लेकिन गेंदबाजों के नजरिए से इससे थोड़ा दबाव कम होता है क्योंकि बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहती है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: सबसे ज्यादा तांडव मचाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट छू रहा आसमान

गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हो सकता है 230 रन बनाने का दवाब

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, “उनसे बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद की जाती है, उनसे हर टी20 पारी में लगभग 230 रन बनाने की अपेक्षा की जाती है।” उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाज बल्लेबाजों को थोड़े समय के लिए भी रोक पाते हैं, तो इससे उन पर दबाव बढ़ सकता है और एक या दो विकेट मिलने की संभावना बन सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पावरप्ले गेंदबाजों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण चरण बन गया है, क्योंकि बल्लेबाज पहले से अधिक आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पावरप्ले में गेंदबाजी करना अब सबसे मुश्किल हो गया है। यह वाकई एक कठिन दौर है और इसमें बल्लेबाज को आउट करने और रन रोकने के बीच सही संतुलन बनाना सबसे अहम है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR के लिए बुरे सपने की तरह बीत रहा IPL 2026, इतिहास में ऐसी गत पहले कभी ना हुई

अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं हेजलवुड

हेजलवुड ने कहा, “पांच साल पहले की तुलना में अब स्थिति बिल्कुल अलग है, जब आप छह ओवरों में बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश कर सकते थे। खेल हमेशा बदलता रहता है, और यह एक अच्छी चुनौती है।” उन्होंने कहा, “इस चुनौती का सामना करने का एक तरीका है अपनी गेंदबाजी पर काम करना और संभवतः बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए कुछ नए विकल्प शामिल करना।” हेजलवुड ने यह भी कहा कि वे अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी मुख्य ताकत अब भी हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करना ही है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि टीम का संतुलित गेंदबाजी यूनिट आईपीएल 2026 में उनकी सफलता का बड़ा कारण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।