Take more responsibility improve your understanding of the game Mohammad Kaif s advice to Rishabh Pant ipl 2026 खेल की समझ सुधारो; LSG कैप्टन ऋषभ पंत को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी तगड़ी वाली नसीहत?, Ipl Hindi News - Hindustan

खेल की समझ सुधारो; LSG कैप्टन ऋषभ पंत को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी तगड़ी वाली नसीहत?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने LSG के कप्तान ऋषभ पंत को ‘पर्याप्त जिम्मेदारी’ नहीं लेने और प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपनी खेल की समझ में सुधार करना होगा और लगातार अच्छे परिणाम के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।

Fri, 10 April 2026 03:54 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
खेल की समझ सुधारो; LSG कैप्टन ऋषभ पंत को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी तगड़ी वाली नसीहत?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को ‘पर्याप्त जिम्मेदारी’ नहीं लेने और प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपनी खेल की समझ में सुधार करना होगा और लगातार अच्छे परिणाम के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।

एलएसजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। पंत इस मैच में केवल 10 रन बना पाए थे और उनके शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी नहीं चल पाए थे। मुकुल चौधरी के नाबाद 54 रन की मदद से एलएसजी ने यह मैच जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं; मुकुल चौधरी की हैरतअंगेज पारी पर ऋषभ पंत
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पंत के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है और कैफ ने इसी संदर्भ में उनकी आलोचना की।

कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘टीम को जरूरत थी कि वह अंत तक क्रीज पर टिके रहें। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो स्थिति मुश्किल नहीं थी। एलएसजी ने पहले पांच ओवरों में ही 41 रन बना लिए थे। किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और अंत तक बल्लेबाजी करनी थी। यह भूमिका पंत को निभानी चाहिए थी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल चौधरी से कुछ इस अंदाज में मिले LSG के मालिक संजीव गोयनका, VIDEO वायरल

उन्होंने कहा, ‘कप्तान होने के नाते अगर आप जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो आप अपनी टीम को मैच जिताने में मदद नहीं कर सकते। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। उन्हें मैच की स्थिति को बेहतर ढंग से समझना होगा और यह सीखना होगा कि कब अपनी रणनीति बदलनी है।’

कैफ ने कहा, ‘एक कप्तान का काम होता है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक टिका रहे और पंत को इसी पर काम करना होगा।’

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि एलएसजी इस सत्र में अपने प्रमुख खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद जीत रही है जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह पूरी तरह से उन पर निर्भर नहीं है।

गावस्कर ने कहा, ‘वे (एलएसजी) मुश्किल स्थिति में थे, लेकिन अपने युवा खिलाड़ियों की मदद से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। मिचेल मार्श ज्यादा रन नहीं बना पाए, एडन मारक्रम ने सिर्फ 22 रन बनाए। पंत और पूरन भी लय में नहीं आ सके।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं; मुकुल चौधरी किसे मानते हैं रोड मॉडल?

उन्होंने कहा, ‘अपने मुख्य बल्लेबाजों के संघर्ष के बावजूद एलएसजी ने खुद को संभाला और जीत हासिल की। ​​पिछले साल वे पूरी तरह से अपने इन मुख्य खिलाड़ियों पर निर्भर थे। इस सत्र में वे इन खिलाड़ियों पर निर्भर हुए बिना भी जीत हासिल कर रहे हैं।’

गावस्कर ने कहा, ‘एलएसजी के लिए चिंता का विषय निकोलस पूरन की खराब फॉर्म है। केकेआर के खिलाफ वह लय में नहीं दिखे। एलएसजी को पूरन का आत्मविश्वास वापस दिलाने का कोई तरीका ढूंढना होगा।’

उन्होंने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की भी प्रशंसा की।

गावस्कर ने कहा, ‘मुकुल चौधरी बेखौफ होकर बल्लेबाजी करता है। उसने अविश्वसनीय पारी खेली। मुझे आईपीएल में यही बात सबसे अच्छी लगती है कि हर दिन हमें कुछ नया देखने को मिलता है। उसने जो आत्मविश्वास दिखाया और जिस तरह से अपने शॉट खेले, वह देखना वाकई अद्भुत था।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।