LSG owner Sanjiv Goenka met Mukul Chaudhary in such manner that video goes viral ipl 2026 lsg vs kkr मुकुल चौधरी से कुछ इस अंदाज में मिले LSG के मालिक संजीव गोयनका, VIDEO वायरल, Ipl Hindi News - Hindustan

मुकुल चौधरी से कुछ इस अंदाज में मिले LSG के मालिक संजीव गोयनका, VIDEO वायरल

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक संजीव गोयनका अक्सर फ्रेंचाइजी के कप्तान से बहसबाजी जैसे वीडियो की वजह से चर्चा में आते हैं। एमएस धोनी से शुरू हुआ सिलसिला केएल राहुल और उसके बाद ऋषभ पंत तक पहुंच चुका है। लेकिन गुरुवार रात से संजीव गोयनका का मुकुल चौधरी के साथ एक अलग ही अंदाज में वीडियो वायरल हो रहा है।

Fri, 10 April 2026 01:07 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुकुल चौधरी से कुछ इस अंदाज में मिले LSG के मालिक संजीव गोयनका, VIDEO वायरल

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक संजीव गोयनका अक्सर तभी चर्चा में आते हैं जब वह सार्वजनिक तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान से गर्म लहजे में बात करते दिखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी से शुरू हुआ सिलसिला केएल राहुल और उसके बाद ऋषभ पंत तक पहुंच चुका है। लेकिन गुरुवार रात से संजीव गोयनका का एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह केकेआर पर एलएसजी की नाटकीय जीत के हीरो मुकुल चौधरी को बहुत भावुक अंदाज में और गर्मजोशी से गले मिलाते दिख रहे हैं।

आईपीएल 2026 के 15वें मैच में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर और लखनऊ सुपर जॉइंट्स की भिड़ंत हुई। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। जवाब में एलएसजी की पारी लड़खड़ा चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं उनकी तरह फिनिशर बनना चाहता हूं; मुकुल चौधरी किसे मानते हैं रोड मॉडल?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

16 ओवर में 128 रन पर लखनऊ के 7 विकेट गिर चुके थे। लेकिन अपनी तीसरा ही आईपीएल मैच खेल रहे 21 साल के मुकुल चौधरी ने वहां से ऐसा खेल दिखाया कि अकेले अपने दम पर एलएसजी को 3 विकेट से यादगार जीत दिला दी। उन्होंने 8वें विकेट के लिए आवेश खान के साथ 54 रन की अविजीत साझेदारी की जिसमें खान का योगदान सिर्फ 1 रन का था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं; मुकुल चौधरी की हैरतअंगेज पारी पर ऋषभ पंत

मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। शुरुआती 8 गेंदों में उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे लेकिन बाद के 19 गेंदों में ही उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए 54 रन ठोक डाले। मुकुल चौधरी ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्हें इस जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल चौधरी को लेंगर ने बना ही दिया ‘सबसे खतरनाक बल्लेबाज’! भविष्यवाणी वायरल

मैच के बाद जब खिलाड़ी ग्राउंड से लौट रहे थे तब संजीव गोयनका सीधे मैदान में पहुंचे और मुकुल चौधरी को गले लगा लिया। उन्होंने युवा खिलाड़ी को शाबाशी दी। वह भावुक भी नजर आ रहे थे। एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी के स्वागत में उनके मैदान में जाने के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

संजीव गोयनका और मुकुल चौधरी की मुलाकात का वीडियो

संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करके भी मुकुल चौधरी और आयुष बडोनी की पारियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘मुकुल और आयुष की वजह से क्या शानदार रात रही! ऋषभ पंत का मजबूत नेतृत्व। ऐसे मैच किसी बड़े क्षण पर नहीं आते। ये तब आते हैं जब आप छोटे-छोटे मौकों को भुनाते हैं जो आपसे आसानी से दूर भी जा सकते हैं। स्क्वाड ने उन सभी को अच्छे से मैनेज किया। इस तरह की प्रगति पूरे सीजन के दौरान मायने रखती है। इस टीम पर गर्व है और ऐसे सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। हम लखनऊ सुपर जॉइंट्स को संवारना जारी रखेंगे।’

मुकुल चौधरी राजस्थान के झुनझुनु के रहने वाले हैं। वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से ही खेलते हैं। पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। उसके बाद आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। एलएसजी स्क्वाड का हिस्सा बनने के बाद टीम के हेड कोच जस्टिन लेंगर ने उनसे एक बार कहा था कि वह अगले 3-4 महीनों में उन्हें भारत के नंबर 6 या 7 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाएंगे। अब उनके उस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।