वैभव सूर्यवंशी की वजह से अपना गेम बदलने पर मजबूर हुए विराट कोहली, फाइनल के बाद बताई पूरी कहानी
विराट कोहली ने स्वीकार कर लिया है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे सुपर यंग प्लेयर्स की वजह से उन्हें अपने गेम में बदलाव करना पड़ा है। सिर्फ माइंडसेट और अप्रोच को उन्होंने बदला है, क्योंकि आज के गेम की यही मांग है।

विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को दूसरा खिताब दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। फाइनल मैच में सिर्फ 25 गेंदों में विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में उनका सबसे तेज अर्धशतक था। इसको लेकर विराट कोहली ने इशारों-इशारों में कह दिया कि उन्होंने तेज गति से खेलना वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर किया है। उन्होंने कहा है कि अपनी बल्लेबाजी और माइंडसेट में बदलाव सुपर यंग प्लेयर्स को देखकर किया है। जाहिर सी बात है, उनका इशारा वैभव सूर्यवंशी ही थे, जिन्होंने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की।
19वें सीजन में आकर अपनी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इस बारे में कहा, "मेरा मतलब है, आज के खेल की यही डिमांड है। मेरा मतलब है, आपके पास ये, आप जानते हैं, सुपर यंग प्लेयर्स हैं जो आपको हर समय पुश करते हैं और सच में आपसे अपना गेम बदलने और बेहतर करने के लिए कहते हैं और यह एक एक्साइटिंग सिचुएशन है, क्योंकि यह आपको इम्प्रूव करने के लिए कुछ देता है, कुछ ऐसा जिस पर आप काम कर सकें।"
37 साल के रन मशीन ने आगे कहा, "हां, मुझे बेहतर होने में बहुत गर्व महसूस होता है और बस यह पता लगाने की कोशिश करता हूं कि मैं किन एरिया में इम्प्रूव कर सकता हूं। ऐसे में हां, यह आज के मॉडर्न गेम की डिमांड का मामला था, जहां आपको वे 20, 30 एक्स्ट्रा रन बनाने होते हैं और मुझे अपना माइंडसेट बदलना पड़ा, अपने गेम को इतना नहीं कि मैं जो शॉट मारता हूं, उन्हें मारूं, बल्कि ज़्यादा बार बॉलर्स का सामना करूं, शायद विपक्षी टीम के बेस्ट बॉलर्स का। यही हमेशा मेरा टारगेट था। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं टीम के लिए कंट्रीब्यूट कर पाया।"
कहावत है कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं यानी बच्चा कैसा होगा, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि वह पालने में कैसे रहता है। यही कहावत वैभव सूर्यवंशी पर फिट बैठती है, जो पिछले साल कुछ ही मैचों में खेले थे और उनमें से ज्यादातर मैचों में कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन जब आईपीएल 2026 में इस 15 साल के बच्चे को खेलने का लगातार मौका मिला तो उन्होंने सबसे ज्यादा रन ठोक डाले। इसके अलावा सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में जड़ने का रिकॉर्ड भी कायम कर दिया, जो अभी तक क्रिस गेल के नाम दर्ज था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन