Top 10 Six hitters of IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi is the Sixer Kings Abhishesk Sharma far behind from him this season IPL 2026 सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, खूंखार ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं सिक्सर किंग, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, खूंखार ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं सिक्सर किंग

IPL 2026 सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए। सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी का किसी के पास तोड़ नहीं था, क्योंकि दूसरे नंबर वाला बल्लेबाज बहुत पीछे है, जो अभिषेक शर्मा हैं। 

Mon, 1 June 2026 10:36 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, खूंखार ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैं सिक्सर किंग

IPL 2026 में रनों का अंबार लगा, चौकों की झड़ी लगी और छक्कों की बौछार देखने को मिली। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के किन खिलाड़ियों ने जड़े? उन टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए। हालांकि, एक बल्लेबाज ऐसा था, जिसका तोड़ किसी के पास नहीं था। उस बल्लेबाज ने इतने ज्यादा छक्के जड़ दिए कि दूसरे नंबर का बल्लेबाज भी फीका नजर आया। इतना ही नहीं, आईपीएल 2026 में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया। ये किसी और ने नहीं, बल्कि नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया।

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर और यूनिवर्सल बेबी बॉस कहे जा रहे वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन इतने ज्यादा छक्के जड़ दिए कि आईपीएल के इतिहास का सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक सीजन में इतने छक्के किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं जड़े, जितने वैभव ने जड़े। उनके बल्ले से कुल 72 छक्के निकले, जबकि एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जड़े थे, लेकिन इससे भी 14 छक्के ज्यादा 16 मैचों में वैभव ने जड़ दिए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं IPL 2026 के टॉप 10 रन स्कोरर, 3 बल्लेबाजों ने मिलकर रचा नया इतिहास

आईपीएल 2026 में तो सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वैभव थे ही, लेकिन दूसरे नंबर पर जो खिलाड़ी है, वह इतना दूर है कि उसके छक्कों की संख्या बहुत फीकी नजर आती है। दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 43 छक्के जड़े, लेकिन वैभव और अभिषेक के छक्कों की संख्या में 29 छक्कों का अंतर है, जो इस पूरे सीजन में विराट कोहली जैसा बल्लेबाज भी नहीं जड़ पाया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 42 छक्के जड़े थे।

एमआई के लिए रियान रिकेल्टन ने 38 छक्के जड़े और वे लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे, जबकि पांचवें स्थान पर एलएसजी के ओपनर मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने 36 छक्के 13 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जड़े। छठे पायदान पर 33 छक्कों के साथ शुभमन गिल हैं, जबकि 32 छक्के एसआरएच के लिए ईशान किशन ने जड़े। लिस्ट में आगे कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या हैं, जिनके बल्ले से भी 32-32 छक्के आए। हेनरिक क्लासेन ने 31 छक्के इस सीजन जड़े थे।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 10 खिलाड़ी

1. वैभव सूर्यवंशी - 72 छक्के

2. अभिषेक शर्मा - 43 छक्के

3. रजत पाटीदार - 42 छक्के

4. रियान रिकेल्टन - 38 छक्के

5. मिचेल मार्श - 36 छक्के

6. शुभमन गिल - 33 छक्के

7. ईशान किशन - 32 छक्के

8. कूपर कोनोली - 32 छक्के

9. प्रियांश आर्या - 32 छक्के

10. हेनरिक क्लासेन - 31 छक्के

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।