Virat Kohli post goes viral after RCB wins IPL 2026 We asked ourselves a question last year- can we go Back to Back RCB के IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली का पोस्ट वायरल, हमने पिछले साल एक सवाल पूछा था…, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB के IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली का पोस्ट वायरल, हमने पिछले साल एक सवाल पूछा था…

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? और आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इसका जवाब दिया।

Mon, 1 June 2026 11:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RCB के IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली का पोस्ट वायरल, हमने पिछले साल एक सवाल पूछा था…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतकर सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव कर लिया है। आरसीबी 2025 की डिफेंडिंग चैंपियन थी, उन्होंने 17 साल का सूखा खत्म कर पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था। अब 2026 की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने बैक टू बैक दो ट्रॉफी अब अपने नाम कर ली है। आरसीबी की इस शानदार जीत पर विराट कोहली का पोस्ट वायरल हो रहा है। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? और जवाब अब पूरी दुनिया के सामने है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास का सबसे बड़ा इंजरी रिप्लेसमेंट, जिसने बदल दी RCB की तकदीर

विराट कोहली ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? हम फिर से यहां है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 के धूमधड़ाका के बाद नोट कीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; पहला मैच 6 जून से

विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने एमएस धोनी के अंदाज में छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया। उन्हें इस लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

कोहली ने मैच के बाद कहा कि उनका सपना था कि वह आईपीएल में एक बार विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाए, उनका यह सपना अब 19वें सीजन में जाकर पूरा हुआ है। पिछले सीजन आरसीबी डिफेंड करते हुए जीती थी, उस दौरान फाइनल में उन्होंने पंजाब किंग्स को हराया था।

रजत पाटीदार आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तानी करते हुए अपने पहले दो सीजन में खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा भी ऐसे नहीं कर पाए थे।

विराट कोहली ने आरसीबी की जीत के बाद कहा था, “हमारा पहला टारगेट टेबल में टॉप पर रहना था। हमने वो हासिल कर लिया। और फिर उसके बाद, बस... आप जानते हैं, बहुत से लोगों ने हमसे पूछा, आप फाइनल में किसे पसंद करते हैं? और हमने कहा, हमारे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे सामने कौन सी जर्सी है। हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम RCB पर फोकस करना चाहते हैं, दूसरी टीमों पर नहीं।

और हम बाकी सभी टीमों का सम्मान करेंगे। हम किसी दूसरी टीम को टोकते नहीं हैं। हम प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते रहने में बहुत खुश हैं। हमारे ग्रुप में बहुत सारे मैच्योर खिलाड़ी हैं, बहुत सारे अनुभवी लोग हैं, और मुश्किल हालात में अनुभव हमेशा काम आता है। आपके पास दुनिया का सारा एक्साइटमेंट और स्लैम-बैंग हो सकता है, लेकिन बड़े हालात आने पर, आपको बड़े खिलाड़ियों को आगे आने की ज़रूरत होती है।

और हमने ठीक यही किया। (पूरे सीजन में अलग-अलग खिलाड़ियों के आगे आने पर) बिल्कुल। मेरा मतलब है, आज रात भी, मुझे पता है कि यह एक चेज़ है और वे शायद मुझे जल्दी आउट करना चाहेंगे, लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि अगर मैं जल्दी आउट भी हो गया, तो हमारे पास एक चैंपियन टीम है जो काम खत्म कर देगी, आप जानते हैं, तीन या चार ओवर बाकी हैं। इसलिए जब आपके पास इस तरह का कॉन्फिडेंस होता है, तो आप वहां जाकर बॉलर्स का सामना कर सकते हैं।

और मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट मैनेजमेंट को जाता है, जिस तरह से उन्होंने स्क्वॉड को तैयार किया, प्लेयर्स का टैलेंट, प्लेयर्स ने जो विश्वास दिखाया है। और हम यहां बैक-टू-बैक चैंपियन हैं, जो एक खास बात है। मो बोबाट ने ठीक यही कहा था जब हम पिछले साल जीते थे, कि यह सफर का अंत नहीं है। हम बैक-टू-बैक जाने की कोशिश करेंगे। और हमने ठीक यही हासिल किया। इसलिए हमें एक टीम के तौर पर खुद पर बहुत गर्व है।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।