पूरी तरह से जमीन पर नहीं रख पा रहे थे पैर, तब भी KKR के लिए की मैच जिताऊ गेंदबाजी, बने प्लेयर ऑफ द मैच
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी चोट के बारे में भी अपडेट दिया।

रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है। इस मैच में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद के बल्लेबाजों को 165 रनों के स्कोर पर रोक दिया। 166 रनों के सामान्य से लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।
वरुण चक्रर्ती ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 9 की इकोनॉमी रेट से कुल 36 रन दिए और 3 बड़े विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद को ऑलआउट करने में वरुण चक्रवर्ती का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने रन रोकने और नियमित अंतराल पर विकेट लेने में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत में वरुण का अहम योगदान रहा। उनके इस कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अवार्ड लेते वक्त वरुण चक्रवर्ती ने अपनी चोट पर अपडेट भी दिया। वे मैच के दौरान भी पूरी तरह से जमीन पर पैर नहीं रख पा रहे थे और अपनी इस चोंट से उबरने के लिए उन्हें दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बताया कैसी है चोट
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान आज के मैच के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती ने अपनी चोट पर बात करते हुए कहा "ठीक है। बस चोट का दर्द है। अभी पैर पूरी तरह से जमीन पर नहीं रख पा रहा हूं। लेकिन तीन दिन में ठीक हो जाऊंगा। उसने बहुत तेज़ गेंद मारी और मुझे उसे रोकना पड़ा। नहीं तो चौका हो जाता।" उन्होंने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा “मैं हर साल यही कहता हूं। IPL शुरू होने पर पहले चार मैच सपाट विकेटों पर होते हैं। स्पिनरों के लिए खेल में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल होता है। हर स्पिनर के साथ ऐसा ही हुआ। सभी को मुश्किल हुई। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, स्पिनरों का खेल में योगदान बढ़ता जाता है।”
ट्रेविस हेड के लिए बनाई थी योजना, टीम की तारीफ में ये कहा
वह अपने हाथ बहुत अच्छे से फैला रहा था (हेड के लिए उसकी योजना), मैं नहीं चाहता था कि वह ऐसा करे। यही मेरी सरल योजना थी। अपने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए वरुण ने कहा "सभी खिलाड़ी एकजुट हो रहे हैं, बल्लेबाजी समूह एकजुट हो रहा है। बल्लेबाजी समूह को इस तरह से मैच खत्म करते देखना अच्छा लगा। टीम में मुझे बहुत सकारात्मक ऊर्जा दिख रही है। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो IPL में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन