KKR captain Ajinkya Rahanes statement after defeating Sunrisers Hyderabad in 45th match of ipl 2026 हमारे पास कमाल की टीम है.., SRH को हराने के बाद गदगद हो गए KKR के कप्तान रहाणे, जानिए क्या-क्या कहा?, Ipl Hindi News - Hindustan

हमारे पास कमाल की टीम है.., SRH को हराने के बाद गदगद हो गए KKR के कप्तान रहाणे, जानिए क्या-क्या कहा?

रविवार, 3 मई को दोपहर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस मैच के जीतने के बाद पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताया लेकिन अपने गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। जानिए क्या-क्या कहा।

Sun, 3 May 2026 08:31 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
हमारे पास कमाल की टीम है.., SRH को हराने के बाद गदगद हो गए KKR के कप्तान रहाणे, जानिए क्या-क्या कहा?

रविवार, 3 मई को दोपहर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस मैच के जीतने के बाद पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताया लेकिन अपनी गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा कि हमारे स्पिनर्स ने इतनी दमदार गेंदबाजी की कि विपक्षी यूनिट को बहुत अधिक रन नहीं बनाने दिए। रहाणे ने इस जीत का क्रेडिट गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो और टिम साउदी को भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होगा वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में डेब्यू? जानिए BCCI ने क्या जबाव दिया

190 से 200 का टारगेट चुनौतीपूर्ण होता

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कप्तान रहाणे ने कहा "बहुत अच्छा मैच था। जिस तरह से हमने गेंदबाज़ी में वापसी की, वो कमाल था। लग रहा था कि वो 190-200 रन बना लेंगे। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। 190-200 रन का पीछा करना चुनौतीपूर्ण होता। लेकिन हमारी गेंदबाजी, खासकर स्पिनरों को श्रेय जाता है। उन्होंने लगातार विकेट लिए। ये छोटे-छोटे पल बहुत मायने रखते हैं, जीत से बहुत खुश हूं।" उन्होंने कहा "पिछले 5-6 मैचों में हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमारे गेंदबाजी कोच - ब्रावो और साउथी को भी श्रेय जाता है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लो स्कोरिंग मैच में KKR ने SRH को 7 विकेट से रौंदा, ये 5 प्लेयर रहे जीत के हीरो

अभ्यास सत्रों में मेहनत करने, योजना बनाने का परिणाम

अंजिक्य रहाणे ने बताया कि कैसे उनकी टीम ने शुरुआती हारे के बाद खुद को रिकवर किया। उन्होंने कहा "अभ्यास सत्रों के दौरान बहुत बातचीत हुई, बहुत योजना बनाई, अलग-अलग विरोधी टीमों के खिलाफ खेला, अलग-अलग मैदानों पर खेला। सब कुछ योजना बनाने और उसे अमल में लाने के बारे में है। कभी-कभी रन लुटाएंगे, लेकिन जब तक आपका दिमाग शांत है, वही महत्वपूर्ण है। ब्रेक से पहले यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। 2-3 अभ्यास सत्र हुए। सब कुछ मानसिक रूप से तरोताजा रहने के बारे में है।" रहाणे ने आगे कहा "हमें उन क्षेत्रों की पहचान करनी होगी जिनमें सुधार किया जा सकता है। सहायक स्टाफ ने बहुत अच्छा काम किया है। भले ही हम पहले 5 मैच हार गए, लेकिन माहौल बहुत शांत था। फिलहाल हमारे पास जो टीम है, वो वाकई कमाल की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं फिर भी तुमको चाहूंगा.., अपनी फ्यूचर वाइफ के बर्थडे पर फूले नहीं समाए पृथ्वी

वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर जाहिर की खुशी

मिस्ट्री स्पिनर चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा "वरुण चक्रवर्ती के लिए बहुत खुश हूं। टूर्नामेंट से पहले और टूर्नामेंट शुरू होने के शुरुआती कुछ मैचों में भी वो संघर्ष कर रहे थे। जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वो अद्भुत है। वो हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहे। कड़ी मेहनत करते हैं, उनका रवैया शानदार है। मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए कुछ कर दिखाने के लिए आप उन्हीं जैसे खिलाड़ियों को चाहते हैं। वो मुश्किल ओवरों में गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वो अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।