लो स्कोरिंग मैच में KKR ने SRH को 7 विकेट से रौंदा, ये 5 प्लेयर रहे जीत के हीरो, सुनील नरेन-चक्रवर्ती का कहर
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। केकेआर की इस जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे हैं, इस रिपोर्ट में जानिए।

आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। रविवार को खेले गए दोपहर के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 165 रन बनाए और 166 रनों का लक्ष्य रखा, इस लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 7 विकेट से मिली इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति में सुधार किया है। वहीं, हैदराबाद के पास आज के मैच में जीत हासिल करके नंबर वन बनने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में केकेआर की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
कार्तिक त्यागी
आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के सबसे बड़े हीरो कार्तिक त्यागी रहे। उन्होंने अभिषेक शर्मा के रूप में केकेआर को उस समय सफलता दिलाई थी, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। कार्तिक त्यागी आज के मैच में बल्लेबाजों को काफी परेशान करते नजर आए और चार ओवर की गेंदबाजी में 7.50 की इकोनॉमी के साथ कुल 30 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए। इस मैच में कार्तिक का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा। कार्तिक त्यागी प्रदर्शन- 4 ओवर 30 रन 2 विकेट, 7.50 की इकोनॉमी।
सुनील नरेन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की आज की जीत के हीरो सुनील नरेन भी रहे। उन्होंने आज अपनी गेंदबाजी से पारी की शुरुआत की और पावरप्ले में दो ओवर डाले और सिर्फ बीस रन दिए। इसके बाद बीच के ओवरों में उन्हें अपना बचा हुआ कोटा पूरा किया और अगले दो ओवरों में सिर्फ 11 रन खर्चे और साथी ही दो विकेट भी लिया। सुनीन नरेन ने इस मैच में कुल 4 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 7.80 की इकोनॉमी के साथ कुल 31 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन प्रदर्शन- 4 ओवर 31 रन 2 विकेट, 7.80 की इकोनॉमी।
वरुण चक्रवर्ती
आज के मैच में वरुण चक्रवर्ती भी शानदार गेंदबाजी करते आए। उन्होंने 4 ओवर में 9 की इकोनॉमी रेट से कुल 36 रन दिए और 3 बड़े विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद को ऑलआउट करने में वरुण चक्रवर्ती का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने रन रोकने और नियमित अंतराल पर विकेट लेने में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत में वरुण का अहम योगदान रहा। वरुण चक्रवर्ती प्रदर्शन- 4 ओवर में 36 रन 3 विकेट, 9 की इकोनॉमी।
अंगकृष रघुवंशी
केकेआर के लिए इन दिनों 166 रनों का लक्ष्य हासिल करना भी आसान नहीं है, क्योंकि उसकी बल्लेबाजी यूनिट पिछले कई मैचों से फेल रही है। हालांकि, आज के मैच में अंगकृष रघुवंशी ने अपनी टीम को यह श्योरिटी दी कि मैच आसानी से जीत सके। इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज रघुवंशी भी रहे। उन्होंने आज के मैच में 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 125.53 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने बहुमूल्य पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी प्रदर्शन- 47 गेंदों में 59 रन 5 चौके 2 छक्के, 125.53 की स्ट्राइक रेट।
कप्तान अजिंक्ये रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों से इस जीत को छीनने में कप्तान अजिंक्ये रहाणे का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने आज के मैच में 36 गेंदों में 43 रनों की पारी चार चौके और एक छक्के की मदद से खेली और यह सुनिश्चित किया की टीम जीत हासिल कर ले। कप्तान रहाणे ने एक छोर संभाल कर रखा। अंजिक्य रहाणे प्रदर्शन-36 गेंदों में 43 रन, 4 चौके 1 छक्का
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन