RR vs SRH Highlights Who won the IPL 2026 Eliminator Where does Vaibhav Sooryavanshi stand in Orange Cap purple cap RR Vs SRH Highlights: कौन जीता IPL 2026 का एलिमिनेटर? ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी कहां, पर्पल कैप किसके सिर पर?, Ipl Hindi News - Hindustan

RR Vs SRH Highlights: कौन जीता IPL 2026 का एलिमिनेटर? ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी कहां, पर्पल कैप किसके सिर पर?

बुधवार 27 मई को आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से जीतकर क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। देखिए पूरे मैच में क्या-क्या हुआ है।

Thu, 28 May 2026 12:33 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RR Vs SRH Highlights: कौन जीता IPL 2026 का एलिमिनेटर? ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी कहां, पर्पल कैप किसके सिर पर?

बुधवार 27 मई को आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से जीतकर क्वालीफायर 2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की और उनके ही तूफान से सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम उड़ गई। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे और 244 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रनों की स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, Q-2 में GT से भिड़ेगी RR

वैभव ने खेला टी-10, तो जायसवाल टेस्ट खेलते नजर आए

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों खासकर वैभव सूर्यवंशी ने गलत साबित कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दमदार पारी खेली और उन्होंने मात्र 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रन 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से बना दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। हालांकि, दूसरी ओर उनके साथ ही बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल लय में नहीं दिखे और उन्होंने 29 गेंद में 100 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन चार चौकों की मदद से बनाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजत पाटीदार ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे तेज 200 छक्के जड़े

वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स का हाल

वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल के आउट होने के बाद मध्य क्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुड़ैल ने 21 गेंद में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने 238.2 स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। बीच के ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने 12 गेंद में 26 रन की पारी दो चौके और दो छक्कों की मदद से खेली। इसके बाद डोनावन फरेरा ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए। दसुन शनाका तीन गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली, जोफ्रा आर्चर 5 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि नांद्रे बर्गर और सुशांत मिश्रा ने एक-एक रन बनाए। इस तरह से राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम ने 20 ओवर में कुल मिलाकर 243 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े क्रिस गेल, पाटीदार, अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड्स

हैदराबाद के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई

मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई, जिसमें कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 रन खाए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ईशान मलिंगा ने चार ओवर में 40 रन खर्च किए। साकिब हुसैन को चार ओवर में 52 रन पड़े. वहीं प्रफुल्ले हिंगे ने चार ओवर में 54 रन खर्च दिए। दो ओवर की गेंदबाज शिवांग को मिली जहां उन्हें 19 रन पड़े, जब के नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर में किफायती रहते हुए 12 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। शिवांग कुमार को भी एक विकेट मिला वहीं, प्रफुल्ल हिंगे ने आज के मैच में तीन विकेट हासिल किए। ईशान मलिंगा के खाते में एक विकेट जुड़ा।

244 के जवाब में सिर्फ 196 ही बना सकी सनराइजर्स हैदराबाद

244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिना किसी स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा डक पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर साझेदारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 51 रन पर दूसरा विकेट भी गिर गया। इसके बाद 52 रनों पर तीसरा विकेट गिरा, 57 रन ऊपर चौथा, 81 पर पांचवा, 137 पर छठवां, 139 पर सातवां, 163 पर आठवां, 187 पर नौवां और 196 पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने 11 गेंद में 33 रन बनाए, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंद में 38 रन की पारी खेली, जबकि सलिल अरोड़ा ने 21 गेंद में 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर सका।

हैदराबाद की तुलना में दमदार रही सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने आज के मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए इस लक्ष्य को डिफेंड किया। उनके मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 58 रन तो खर्च लेकिन तीन बड़े विकेट हासिल किए। वहीं नांद्रे बर्गर ने तीन ओवर में 26 रन देखर दो विकेट हासिल किए। बृजेश शर्मा ने तीन ओवर में 31 रन दिए। उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। यशराज पुंजा ने चार ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हो 39 रन खर्च और एक विकेट हासिल किया। सुशांत मिश्रा ने 2.2 ओवर की गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए, वहीं रविंद्र जडेजा ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

वैभव सूर्यवंशी को आज के मैच में दमदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। सूर्यवंशी ने आज के मैच में चौके छक्कों की बारिश करते हुए पहले ही कुछ ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद के मुंह से मैच को छीन लिया था। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीता है, बल्कि 97 रनों की इस दमदार पारी के साथ ही वह ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 15 माचो में 680 रन बना दिए हैं और वह टॉप पर बने हुए हैं। जोफ्रा आर्चर ने आज के मैच में तीन विकेट लिए हैं। इस तरह से उनके 24 विकेट हो गए हैं और वह पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पहले स्थान पर 26 विकटों और अच्छी इकोनॉमी रेट के साथ भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं। 26 विकटों के साथ ही रबाडा तीसरे स्थान पर हैं।

क्वालीफायर 2 में जीटी से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के साथ अब क्वालीफायर टू के लिए मुकाबला फिक्स हो गया है। क्वालीफायर टू 29 में को यानी शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। आज के मैच में हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का सफर यहीं पर समाप्त हो गया है। वह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।