Rajat Patidar broke Abhishek Sharmas record becoms indian batsman who hits fastest 200 sixes in t20 cricket रजत पाटीदार ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले बैटर बने, Ipl Hindi News - Hindustan

रजत पाटीदार ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले बैटर बने

रजत पाटीदार ने अपने टी-20 करियर में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं और वे सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा से 20 पारियों पहले यह उपलब्धि हासिल की है।

Wed, 27 May 2026 11:21 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
रजत पाटीदार ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले बैटर बने

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर वन में मंगलवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल की है। उन्होंने धर्मशाला में खेले गए अहम मुकाबले में 29 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े थे। इन 9 छक्कों के साथ रजत पाटीदार टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: वेंटिलेटर पर सनराइजर्स हैदराबाद, 9 विकेट आउट, अब जीत की दहलीज पर राजस्थान

रजत पाटीदार ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, तिलक वर्मा भी पीछे छूटे

रजत पाटीदार ने अपने टी-20 करियर में सिर्फ 105 पारियों में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं और वे सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा से 20 पारियों पहले यह उपलब्धि हासिल की है। रजत पाटीदार ने जहां 105 पारियों में 200 छक्के जड़े हैं वहीं, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर अभिषेक शर्मा ने 125 पारियों में 200 छक्के जड़े थे। अब तक उनके पास टी-20 क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था, लेकिन उसे अब रजत पाटीदार ने अपने नाम कर लिया है। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा का नाम है, जिन्होंने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े क्रिस गेल, पाटीदार, अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड्स

टी-20 क्रिकेट सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज (पुरुष)

105 पारियां* - रजत पाटीदार

125 पारियां - अभिषेक शर्मा

127 पारियां- तिलक वर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी बने IPL के नए सिक्सर किंग, ध्वस्त कर दिया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में शानदार लय में दिख रहे हैं पाटीदार

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है। प्लेऑफ में खेली गई उनकी 29 गेंदों में 93 पारियों ने कई क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था। इस सीजन पाटीदार कमाल की फॉर्म में लग रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 41 छक्के जड़ दिए हैं। वे आईपीएल के इतिहास में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इतना ही नहीं रजत पाटीदार के नाम दुनिया की किसी भी टी-20 लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान का रिकॉर्ड हासिल है। कल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर गुजरात टाइटंस के सामने रखा था, जिसे जीटी हासिल नहीं कर सकी। इस तरह आरसीबी ने मैच को जीतकर आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।