RR vs GT Pitch Report Today IPL 2026 Match in Hindi Sawai Mansingh Stadium IPL Stats Rajasthan vs Gujarat Head To Head RR vs GT Pitch Report: जयपुर की पिच पर आज क्या वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का चलेगा जादू? देखें पिच रिपोर्ट, Ipl Hindi News - Hindustan

RR vs GT Pitch Report: जयपुर की पिच पर आज क्या वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का चलेगा जादू? देखें पिच रिपोर्ट

RR vs GT Pitch Report Today- राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। राजस्थान वर्सेस गुजरात मैच का टॉस 7 बजे होगा।

Sat, 9 May 2026 10:37 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RR vs GT Pitch Report: जयपुर की पिच पर आज क्या वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का चलेगा जादू? देखें पिच रिपोर्ट

RR vs GT Pitch Report Today- राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज यानी शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान वर्सेस गुजरात मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रियान पराग और शुभमन गिल- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन के नजदीक पहुंचने पर राजस्थान और गुजरात दोनों टीमों की नजरें होंगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे नंबर पर है, वहीं 10 मैचों में इतनी ही जीत के साथ गुजरात पांचवें पायदान पर है। अगर आज गुजरात जीतती है तो वह टॉप-4 में जगह बना सकती है। शुभमन गिल के सामने आज वैभव सूर्यवंशी की बड़ी चुनौती होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े? गिल-सुदर्शन पर भी आज निगाहें
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RR vs GT पिच रिपोर्ट

RR vs GT मैच के लिए पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा, इस सीजन में यह पहली बार होगा जब यह सरफेस इस्तेमाल में आएगी। जयपुर इस साल हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है। RR ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और DC के खिलाफ 225 रन बनाए और दोनों बार टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई। जयपुर में एक और हाई-स्कोरिंग गेम होने की उम्मीद है। ओस भी आ सकती है, और टॉस जीतने वाली टीमें शायद पहले बॉलिंग करेंगी। जयपुर में बहुत ज़्यादा गर्मी की चेतावनी है, दिन में टेम्परेचर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। शाम को टेम्परेचर कम होगा, लेकिन गर्मी एक फैक्टर बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर नहीं…SKY का कटा टी20 टीम से पत्ता तो ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

सवाई मान सिंह स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 66

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 23 (34.85%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 43 (65.15%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 37 (56.06%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 29 (43.94%)

हाईएस्ट स्कोर- 229/5

लोएस्ट स्कोर- 59

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 226/3

हर विकेट पर औसत रन- 29.95

हर ओवर पर औसत रन- 8.44

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 167.38

RR vs GT हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का आमना सामना आईपीएल के इतिहास में कुल 9 बार हुआ है जिसमें जीटी ने 6 मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं राजस्थान ने इस दौरान 3 जीत दर्ज की है। आरआर हालांकि पिछले 5 मुकाबलों में 3-2 से आगे रही है।

RR vs GT स्क्वॉड

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।