Not Shreyas Iyer If Suryakumar Yadav is removed from the T20 captaincy Sanju Samson could become the captain श्रेयस अय्यर नहीं…सूर्यकुमार यादव का कटा टी20 कप्तानी से पत्ता तो ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर नहीं…सूर्यकुमार यादव का कटा टी20 कप्तानी से पत्ता तो ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

सूर्यकुमार यादव से टी20 टीम की कप्तानी छिनने वाली है। पहले रिपोर्ट थी कि श्रेयस अय्यर को उनकी जगह कप्तान बनाया जा सकता है, मगर अब एक नया नाम सामने आया है। अब देखना होगा कि चयनकर्ता क्या फैसला लेते हैं।

Sat, 9 May 2026 09:06 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
श्रेयस अय्यर नहीं…सूर्यकुमार यादव का कटा टी20 कप्तानी से पत्ता तो ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

सूर्यकुमार यादव से टी20 टीम की कप्तान छिन सकती है। पिछले कुछ दिनों से इस हेडलाइन से क्रिकेट का बाजार गर्म है। टाइम्स ऑफ इंडिया की पिछले दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ता सूर्या की खराब फॉर्म को देखते हुए उनका पत्ता टी20 टीम से काट सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया जा सकता है, मगर अय्यर तो लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव के बतौर कप्तान रिप्लेसमेंट के रूप में नया नाम संजू सैमसन के रूप में सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े? गिल-सुदर्शन पर भी आज निगाहें

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अगर चयनकर्ता खराब फॉर्म की वजह से सूर्यकुमार यादव का पत्ता काटते हैं तो संजू सैमसन को टी20 टीम का कप्तान बना सकते हैं।

संजू सैमसन को टी20 कप्तान बनाने की कई वजह है। वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था। सैमसन ने भारत के लिए 62 टी20 खेले हैं जिसमें 1399 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली थी।

श्रेयस अय्यर को कप्तान ना बनाने की वजह

श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कप्तान लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में पंजाब किंग्स पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी, वहीं इस सीजन भी टीम का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा है। अय्यर ने बल्ले से भी आईपीएल में खूब धूम मचाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनको कप्तान के लिए ना चुनने की एकमात्र वजह यह है कि वह लंबे समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी20 2023 में खेला था। ऐसे में उन्हें अचानक टी20 सेटअप में जगह देकर कप्तानी सौंपने को लेकर चयनकर्ता एकमत नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR की जीत से प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, DC समेत 3 टीमें लगभग बाहर

हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ताओं की नजरें पहले श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में जगह देने पर है, इसके बाद वह उनको कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव का पत्ता नहीं कटा तो क्या होगा?

सूर्यकुमार यादव का पत्ता अगर टी20 टीम से नहीं करता है और अगर चयनकर्ता उन्हें आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए चुनते हैं तो वह कप्तानी जारी रखेंगे। इस स्थिति में संजू सैमसन को उप-कप्तान बनाया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल टी20 टीम के उप-कप्तान थे, मगर आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।