RR vs GT Highlights Who Won yesterday match Gujarat Titans jump on 2nd form fifth in points table orange cap purple cap RR vs GT Highlights: कल का मैच कौन जीता? पॉइंट्स टेबल में गुजरात की लंबी छलांग; अब किसके पास ऑरेन्ज और पर्पल कैप, Ipl Hindi News - Hindustan

RR vs GT Highlights: कल का मैच कौन जीता? पॉइंट्स टेबल में गुजरात की लंबी छलांग; अब किसके पास ऑरेन्ज और पर्पल कैप

RR vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान के खिलाफ 77 रनों की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। पर्पल कैप लिस्ट में रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। यहां जानिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है।

Sun, 10 May 2026 12:24 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RR vs GT Highlights: कल का मैच कौन जीता? पॉइंट्स टेबल में गुजरात की लंबी छलांग; अब किसके पास ऑरेन्ज और पर्पल कैप

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में धोया। राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 16.3 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। रॉयल्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने 38 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान दिया। राशिद खान टाइटंस के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिये। जेसन होल्डर को तीन सफला मिली। राजस्थान ने 11 मैच खेलते हुए 6 विकेट मैच गंवा दिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम लगातार चौथा मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

राजस्थान-गुजरात मैच का टर्निंग पॉइंट

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की जीतने की सारी उम्मीदें खत्म कर दी और यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ। राशिद खान ने आठवें ओवर में तीसरी और पांचवीं गेंद पर विकेट हासिल किया। उन्होंने ध्रुव जुरेल और फरेरा को पवेलियन भेजा। राशिद खान ने 4 ओवर में 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। राजस्थान ने 8 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद उनकी वापसी नामुमकिन हो गई।

गुजरात-राजस्थान का प्लेऑफ का समीकरण

गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस दमदार जीत से गुजरात टाइटंस की टीम का नेट रन रेट बेहतर हो गया। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात की 11 मैचों में सातवीं जीत है। टीम 14 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। राजस्थान को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अंतिम तीन मैचों को जीतना जरूरी है। क्योंकि अन्य टीमें भी पूरा जोर लगा रही हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिराज की यॉर्कर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का हुआ बुरा हाल, जमीन पर लगे झटपटाने

राशिद खान बने प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। राशिद ने ध्रुव जुरेल, फरेरा, रविंद्र जडेजा और शुभम दुबे का विकेट झटका। राशिद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट निकाले थे, जिससे राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत के सभी रास्ते लगभग बंद हो गए थे।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की लंबी छलांग

गुजरात टाइटंस की टीम ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77 रनों से जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। गुजरता ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इसी के अंक तालिका में उसके 14 अंक हो गये और वह दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैचों में 6 जीत और 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पहले स्थान पर है। हैदराबाद का गुजरात से बेहतर रन रेट है। पंजाब तीसरे और बेंगलुरु की टीम चौथे स्थान पर काबिज है।

RR vs GT मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थानटीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
1सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1174014+0.737
2गुजरात टाइटन्स (GT)1174014+0.228
3पंजाब किंग्स (PBKS) 1063113+0.571
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1064012+1.234
5राजस्थान रॉयल्स (RR) 1065012+0.082
6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1055010+0.151
7कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)104519-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स (DC)114708-1.154
9मुंबई इंडियंस (MI)103706-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)103706-0.934


,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब करेगा BCCI की गाइडलाइंस को लेकर मीटिंग, अर्शदीप के ब्लॉग पर होगी चर्चा

ऑरेन्ज कैप किसके पास

ऑरेन्ज कैप की रेस में नए चेहरे आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सिर्फ हैदराबाद के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा था लेकिन अब अन्य टीमों के खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन करके आगे आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। अभिषेक ने 11 मैचों में 475 और केएल राहुल ने इतने ही मैचों में 468 रन बनाए हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 10 मैचों में 462 रनों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वैभव सूर्यवंशी 11 मैचों में 440 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं। सुदर्शन ने भी 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं।

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.50210.184336
केएल राहुल111146846.80180.004824
शुभमन गिल101046246.20160.424420
साई सुदर्शन111144040.00157.714420
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
संजू सैमसन101040257.43167.504221
रयान रिकेलटन8838054.29190.952533
विराट कोहली101037947.38164.074215
कूपर कॉनली101037753.86171.363126
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकार्ड,सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने वाले बैटर बने

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पीछे छोड़ दिया है। रबाडा के 11 मैचों में 18 विकेट हो गए हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार के नाम 10 मैचों में 17 विकेट हैं। चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए। प्रिंस यादव के नाम 16 और इशान मलिंगा ने 16 विकेट लिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।