मोहम्मद सिराज की यॉर्कर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का हुआ बुरा हाल, जमीन पर लगे झटपटाने; वीडियो
वैभव सूर्यवंशी शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। पहले ओवर में सिराज की एक गेंद वैभव के पैर में जाकर लगी। जिससे वह काफी दर्द में दिखे।

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स के दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी चोटिल हो गए थे। मोहम्मद सिराज की यॉर्कर बॉल बल्ले से लगने के बाद उनके पैर में जाकर लगी, जिससे वह काफी दर्द में दिखे और मैदान पर ही लेट गए। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह फिर से खेलने के तैयार हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में वैभव ने शुरुआती ओवरों में ही बड़े शॉट खेले और तेजी से राजस्थान का स्कोर बढ़ाया। लेकिन तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए।
वैभव सूर्यवंशी शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंद में 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और इतने चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 17 गेंद में 36 रन की साझेदारी हुई। राजस्थान की पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव ने छक्का मारा था। हालांकि अगली गेंद पर मोहम्मद सिराज की यॉर्कर से वैभव सूर्यवंशी चोटिल हो गए। शॉट मारने के प्रयास में गेंद का बल्ले से संपर्क हुआ और बैट से लगने के बाद गेंद उनके पैर में लगी, जिससे वह काफी दर्दी में दिखे। गेंद लगने के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ट्रीटमेंट के बाद वैभव ने पारी को आगे बढ़ाया।
सिराज ने वैभव को किया आउट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में छक्का लगाने के बाद और चोटिल होने के बाद फिर दूसरे ओवर में आक्रामक रवैया अपनाया और शुरुआती चार गेंद में तीन चौके लगाए। हालांकि चौथी गेंद पर बाउंसर डालकर सिराज ने वैभव को पवेलियन भेजा। सिराज वैभव को आउट करने के बाद जोशीला जश्न मनाते हुए दिखे।
गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 229 रन बनाए। टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ने 55 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि यशराज पुंजा और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से शिकस्त दी।
टाइटंस ने चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स को 16.3 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। रॉयल्स की ओर से रविंद्र जडेजा ने 38 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन का योगदान दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन