90865 spectators attendance was recorded during GT vs RCB Game Virat Kohli was the reason record broken in IPL 2026 विराट कोहली की वजह से खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टूट गया इस IPL का रिकॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली की वजह से खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टूट गया इस IPL का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी वर्सेस आरसीबी मैच के दौरान आईपीएल 2026 के सारे रिकॉर्ड टूट गए। विराट कोहली के चाहने वालों ने इस मैदान को भर दिया। 90 हजार से ज्यादा लोग ये मैच देखने पहुंचे।

Fri, 1 May 2026 06:51 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली की वजह से खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टूट गया इस IPL का रिकॉर्ड

विराट कोहली भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा कभी-कभार डोमेस्टिक लिस्ट ए क्रिकेट भी वे खेलते हैं। हालांकि, आईपीएल में वे अभी भी एक्टिव हैं। आईपीएल के दौरान विराट कोहली के प्रति फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। ऐसा ही कुछ गुरुवार 30 अप्रैल को देखने को मिला, जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को करीब 90 फीसदी तक भर दिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 42वां लीग मैच गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड पर चौथा मुकाबला खेलने उतरी थी। इससे पहले खेले गए तीन मैचों में भरपूर समर्थन जीटी को मिला था, लेकिन चौथे मैच में ऐसा लगा मानो जैसे गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम से ज्यादा विराट कोहली के चाहने वालों की भीड़ थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL Points Table में GT को पहुंचा ये फायदा, जानिए अब कौन सी टीमें हैं टॉप 5 में

जिस एक लाख से ज्यादा की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में आईपीएल 2026 में 45000 दर्शक भी नहीं पहुंच रहे थे, उसी स्टेडियम में जब विराट कोहली खेलने के लिए उतरे तो दर्शकों की संख्या 90 हजार के पार चली गई, जो कि इस आईपीएल में रिकॉर्ड भी है। यहां तक कि मुंबई इंडियंस के मैच के लिए भी उतने दर्शक नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी वाली राजस्थान की टीम को भी यहां इतना सपोर्ट नहीं मिला था।

आकंड़ों की मानें तो जीटी वर्सेस आरसीबी मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आधिकारिक अटेंडेंस 90865 थी। इससे पहले यहां जीटी वर्सेस एमआई मैच खेला था। उस मुकाबले को देखने के लिए 40625 दर्शक ही पहुंचे थे। वहीं, जीटी वर्सेस केकेआर मैच में तो फैंस की संख्या और कम रही थी। महज 34211 दर्शक इस स्टेडियम में पहुंचे थे। हालांकि, जीटी वर्सेस आरआर मैच के दौरान दर्शकों की उपस्थिति 44551 दर्ज की गई, लेकिन आरसीबी के मैच में अटेंडेंस 90 हजार के पार थी, जो दर्शाता है कि विराट कोहली जहां भी जाते हैं, उनके चाहने वाले वहां पहुंच ही जाते हैं।

दिल्ली में भी था चक्का-जाम

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच में भी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। स्टेडियम के बाहर टिकटों की ब्लैकमेलिंग हो रही थी, जबकि विराट कोहली के सैकड़ों ऐसे चाहने वाले थे, जिन्हें टिकट मिला ही नहीं था। हर एक एंट्री गेट पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।