Latest IPL 2026 Points Table nothing changes but GT got 2 points and Improved his Net Run Rate know which teams in Top 5 IPL 2026 Points Table में GT को पहुंचा ये फायदा, जानिए अब कौन सी टीमें हैं टॉप 5 में, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table में GT को पहुंचा ये फायदा, जानिए अब कौन सी टीमें हैं टॉप 5 में

IPL 2026 Points Table में गुजरात टाइटन्स यानी GT को एक फायदा यह पहुंचा है कि उनका नेट रन रेट अच्छा हुआ है और खाते में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। इसके अलावा कोई बदलाव पॉइंट्स टेबल में नहीं हुआ है। 

Fri, 1 May 2026 06:12 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 Points Table में GT को पहुंचा ये फायदा, जानिए अब कौन सी टीमें हैं टॉप 5 में

Latest IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का 42वां लीग मैच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम को जीत मिली। इस जीत के बाद वैसे तो पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को थोड़ा सा नुकसान हुआ है, जबकि जीटी को दो अंक मिले हैं और नेट रन रेट में भी फायदा हुआ है। कोई भी टीम ऊपर-नीचे नहीं हुई है, जो टीम इस मैच से पहले जिस पायदान पर थी, अभी भी उसी पायदान पर है।

पंजाब किंग्स पहले की तरह अभी भी शीर्ष पर है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के पास टॉप पर पहुंचने का मौका था, लेकिन आरसीबी को हार मिली है। ऐसे में पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ नंबर वन है। आरसीबी के खाते में 12 अंक हैं। तीसरे पायदान पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में भी 12 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट इस वक्त आरसीबी का अच्छा है। भले ही उन्हें गुजरात टाइटन्स से हार मिली है। चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान की टीम भी 9 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल कर चुकी है, लेकिन आरआर का नेट रन रेट एसआरएच और आरसीबी के मुकाबले अच्छा नहीं है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को कैसे मिली जीत? कप्तान शुभमन गिल ने बताए 3 कारण

उधर, गुजरात टाइटन्स टॉप 5 में बरकरार है और पांचवीं ऐसी टीम बनी है, जिसने इस सीजन 5 या इससे ज्यादा मैच जीते हैं। जीटी के खाते में अब 9 मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं। नेट रन रेट में भी जीटी ने सुधार किया है। हालांकि, आरसीबी से जीतने से पहले भी टीम इसी पायदान पर थी। वहीं, छठे स्थान पर पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स है, जो 8 में से 3 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। सातवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली के खाते में भी 6 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट सीएसके का अच्छा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में 5 अंक हैं और वह इस समय आठवें पायदान पर है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है। 8 मैचों में सिर्फ दो ही मैच एमआई ने इस सीजन जीते हैं। सबसे आखिरी पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी है, जो 8 में से दो ही मैच जीती है और नेट रन रेट भी अच्छा नहीं है। इन दोनों टीमों के लिए तो अब प्लेऑफ्स में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।

Latest IPL 2026 Points Table

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स86111.04313
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु96301.42012
3सनराइजर्स हैदराबाद96300.83212
4राजस्थान रॉयल्स96300.61712
5गुजरात टाइटन्स9540-0.19210
6चेन्नई सुपर किंग्स8350-0.1216
7दिल्ली कैपिटल्स8350-1.0606
8कोलकाता नाइट राइडर्स8251-0.7515
9मुंबई इंडियंस8260-0.7844
10लखनऊ सुपर जायंट्स8260-1.1064
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।