Remove Rishabh Pant from the captaincy of LSG is gaining momentum what arguments are the ex cricketers giving ipl 2026 ऋषभ पंत को LSG की कप्तानी से हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर, दिग्गज दे रहे कौन सी दलील?, Ipl Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत को LSG की कप्तानी से हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर, दिग्गज दे रहे कौन सी दलील?

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जॉइंट्स का बुरा हाल है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। अब क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और रोहन गावस्कर ने पंत से कप्तानी का बोझ हटाने की मांग की है।

Tue, 5 May 2026 12:22 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऋषभ पंत को LSG की कप्तानी से हटाने की मांग पकड़ने लगी जोर, दिग्गज दे रहे कौन सी दलील?

आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जॉइंट्स और उसके कप्तान ऋषभ पंत दोनों के लिए बहुत ही खराब रहा है। टीम अब तक 9 मैच में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। सोमवार को उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत न तो बल्ले से कोई धमाल मचा पा रहे हैं और न ही कप्तानी में कोई कमाल कर पा रहे हैं। अब उन्हें एलएसजी की कप्तानी से हटाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। सबसे पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने पंत से कप्तानी छीने जाने की मांग की थी। अब पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और रोहन गावस्कर भी ऐसी ही मांग उठा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद एलएसजी प्लेऑफ की रेस से तकरीबन बाहर हो चुकी है। इस बीच मनोज तिवारी और रोहन गावस्कर ने एलएसजी मैनेजमेंट से अपील की है कि वे ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा दें ताकि वह खुलकर बल्लेबाजी कर सकें और टी20 में भी अपने विध्वंसक अवतार में लौट सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत की जिद पड़ी LSG पर भारी, पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ऋषभ पंत का न बल्ला चल रहा और न ही कप्तानी

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल का पिछला सीजन भी काफी खराब गया था। उन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें कप्तान भी बनाया था। आईपीएल 2025 में पंत ने 14 पारियों में 24.45 के औसत से 269 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल था। उस एक मैच को छोड़कर ज्यादातर मैचों में वह फ्लॉप रहे थे। आईपीएल 2026 में भी वह कुछ खास नहीं कर पा रहे। अब तक 9 मैचों में उन्होंने 204 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 128.3 का है जो आज के टी20 क्रिकेट में साधारण से भी नीचे है।

मनोज तिवारी और रोहन गावस्कर को लगता है कि अगर ऋषभ पंत से कप्तानी की जिम्मेदारी ले ली जाए तो वह अपनी बैटिंग पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे। वह ज्यादा खुलकर और विध्वंसक अंदाज में बल्लेबाजी कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये स्वीकार नहीं; जसप्रीत बुमराह पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?

पंत को सिर्फ बैटिंग पर फोकस करने दिया जाए: गावस्कर

क्रिकबज से बातचीत में रोहन गावस्कर ने कहा, 'संजीव गोयनका ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि पंत एक विरासत तैयार करें, एलएसजी के लिए अगले 10-15 साल खेलें और ट्रॉफी जीतें। लेकिन कभी-कभी आपको कुछ खिलाड़ियों को फायरिंग लाइन से बाहर निकालने की होती है। इस सीजन के बाद एलएसजी को फैसला करना ही होगा कि वे उसे कप्तान बनाए रखना चाहते हैं या नहीं। उसे सिर्फ अपनी बैटिंग पर फोकस करने दिया जाना चाहिए क्योंकि हम सभी उसकी क्षमता और प्रतिभा से वाकिफ हैं। जब टीम खराब प्रदर्शन करती है तब कप्तान पर भी दबाव होता है। इसलिए उसे कप्तानी से मुक्त कीजिए और उसे खुलकर खेलने दीजिए।'

कप्तानी के दबाव से हम बल्लेबाज पंत को खो रहे: तिवारी

मनोज तिवारी ने भी रोहन गावस्कर की हां में हां मिलाते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि कप्तानी के दाबव में हम बल्लेबाज पंत को खो रहे हैं- एक ऐसा खिलाड़ी जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और पहले आईपीएल में भी परफॉर्म किया है। वह इस सीजन में उस तरह रन नहीं बना पा रहा है। इसलिए उसे कप्तानी के बोझ से आजाद कीजिए और उसे विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर खेलने दीजिए। यह एलएसजी के लिए बेस्ट होगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शर्मनाक हार पर ऋषभ पंत का छलका दर्द, LSG कप्तान ने कहा- हम इतने रन और बनाते

जाफर ने मारक्रम को कप्तान बनाने का दिया था सुझाव

एक हफ्ते पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाकर ऐडन मारक्रम को कमान दिए जाने की वकालत की थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐडन मारक्रम एक बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की सफलता से कप्तानी की है। वह मानसिक तौर पर मजबूत और बहुत ही धीरज वाले हैं। मुझे लगता है कि वह अन्य खिलाड़ियों से भी उनका बेस्ट निकलवा सकते हैं। लेकिन ऐसा होगा, इस तरह का होता हुआ कुछ दिख नहीं रहा। यह सिर्फ मेरा सुझाव है लेकिन अगर मैं वहां होता तो मैं यही करता।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।