RCB s fast bowling attack has made them fearsome with the team looking different in IPL 2026 RCB को तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बना दिया है खूंखार, IPL 2026 में अलग ही अवतार में दिख रही टीम, Ipl Hindi News - Hindustan

RCB को तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बना दिया है खूंखार, IPL 2026 में अलग ही अवतार में दिख रही टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। इसमें उसके तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। डिफेंडिंग चैंपियन इस सीजन में एक अलग ही अवतार में दिख रही है।

Thu, 16 April 2026 02:03 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु, भाषा
share
RCB को तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बना दिया है खूंखार, IPL 2026 में अलग ही अवतार में दिख रही टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। इसमें उसके तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) और लखनऊ सुपर जॉइंट्स जैसी टीमों पर हावी रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच हारे थे जो उसके पहले खिताब के शानदार सफर में उसके लिए एकमात्र निराशाजनक पहलू रहा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

इस सत्र की शुरुआत से पहले आरसीबी का चिन्नास्वामी स्टेडियम में 96 मैचों में 46 हार और 45 जीत का रिकॉर्ड था, जबकि मुंबई इंडियंस या सीएसके के घरेलू मैदान आमतौर पर उनके गढ़ होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, 37 की उम्र में भी दिखा रहे किंग तो किंग है

बदलाव का पहला संकेत 28 मार्च को मिला जब जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया।

जोश हेज़लवुड की शुरुआती मैचों में अनुपस्थिति में उन्होंने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई।

हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद डफी ने कहा था, ‘मैं तो बस उस दिग्गज खिलाड़ी की जगह संभाल रहा हूं। जोश ने पिछले साल यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए बात बस इतनी थी कि उसने जो अच्छा किया था, उसे मैं आगे बढ़ाते हुए अपने तरीके से वैसा ही प्रदर्शन करने की कोशिश करूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेजलवुड बने POTM तो भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- इस बच्चे के साथ सही नहीं हुआ

हेजलवुड ने वापसी करने के बाद अपना जलवा दिखाया और लखनऊ की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। इसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह जानते हैं कि उन्हें किस तरह की गेंदबाजी करनी है।

उन्होंने कहा, ‘मेरे पास बुमराह या अन्य गेंदबाजों की तरह धीमी गेंद करने का कौशल नहीं है। मैं अभ्यास के दौरान लगातार कुछ अलग-अलग चीजों पर काम करता रहता हूं और उम्मीद है कि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर पाऊंगा।’

आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मैच के बाद संवाददाताओं से हेजलवुड के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह पहले से ज्यादा चुस्त-दुरुस्त दिख रहे हैं। चोट के बाद उन्हें काफी आराम मिला है। इसलिए वह पहले से ज्यादा तेज और फिट हो गए हैं और अब उन्हें अपने शरीर पर पूरा भरोसा है। यह उनकी गेंदबाजी में दिख रहा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पॉइंट्स टेबल: LSG को रौंदकर RCB ने लगाई छलांग, राजस्थान से छीना नंबर-1 का ताज

आरसीबी के पास भुवनेश्वर कुमार के रूप में एक नया अन्य उपयोगी तेज गेंदबाज है जिन्होंने हेज़लवुड का साथ देते हुए तीन विकेट लिए। वह अपनी धीमी बाउंसर, यॉर्कर और कम गति वाली गेंद करके बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

यही नहीं आरसीबी को रसिक सलाम के रूप में एक उपयोगी तेज गेंदबाज मिला है जिन्होंने पिछले मैच में चार विकेट लिए। अपने इस तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण आरसीबी किसी भी मैदान पर जीत हासिल करने में सक्षम है और इसलिए वह टूर्नामेंट की खतरनाक टीम बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।