RCB vs LSG मैच में जोश हेजलवुड बने POTM तो भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- इस बच्चे के साथ सही नहीं हुआ
RCB vs LSG मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जोश हेजलवुड को मिला। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 20 रन खर्च किए और उन्हें 1 विकेट मिला। वहीं दूसरी तरफ रसिख सलाम ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

RCB vs LSG मैच में जोश हेजलुड को प्लेयर ऑफ द मैच ने नवाजे जाने के बाद बवाल मच गया है। दरअसल, इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के कोटे में 20 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया था, वहीं दूसरी तरफ 26 साल के रासिक सलाम ने 24 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए थे। सोशल मीडिया पर बातें चल रही है कि हेजलवुड की जगह रासिक सलाम को POTM मिलना चाहिए था। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेट और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि बच्चे के साथ सही नहीं हुआ।
आकाश चोपड़ा ने X पर लिखा, ‘RCB vs LSG मैच में रासिख सलाम 'प्लेयर ऑफ द मैच' क्यों नहीं बने? बच्चे के साथ सही नहीं हुआ…’
बता दें, रसिक सलाम के चार विकेट में एडन मारक्रम, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी और आवेश खान शामिल थे। वहीं जोश हेजलवुड को एकमात्र सफलता निकोलस पूरन के रूप में मिली थी।
जोश हेजलवुड वर्सेस रसिक सलाम
जोश हेजलवुड और ससिक सलाम दोनों ने ही लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। दोनों को पावरप्ले और डेथ में गेंदबाजी करने का मौका मिला। दोनों ने ही मात्र 1-1 बार अपने 4 ओवर के कोटे में 10 या उससे अधिक रन खर्च किए। हां, जोश हेजलवुड ने जरूर रसिक सलामी से ज्यादा डॉट गेंदें डालकर एलएसजी पर दबाव बनाए रखा। हेजलवुड ने 10 तो रसिक सलाम ने 8 डॉट गेंदें डाली।
जोश हेजलवुड- दूसरा ओवर 5 रन, एक डॉट बॉल, पांचवां ओवर 1 रन, 5 डॉट बॉल, 7वां ओवर 5 रन एक विकेट, 3 डॉट बॉल, 18वां ओवर 11 रन, 1 डॉट बॉल
रसिक सलाम- चौथा ओवर 10 रन, एक विकेट, 6ठा ओवर 2 रन, 4 डॉट बॉल, 16वां ओवर 6 रन एक विकेट, 2 डॉट बॉल, 20वां ओवर 7 रन दो विकेट, 2 डॉट बॉल
इन आंकड़ों से साफ होता है कि रसिक सलाम ही प्लेयर ऑफ द मैच बनने के असली हकदार थे।
कैसा रहा RCB vs LSG मैच?
रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े।
सुपर जाइंट्स की ओर से प्रिंस यादव (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पांच मैच में तीसरी हार से नहीं बचा पाए।
इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है।
रसिख (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। कृणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया।





साइन इन