RCB या GT, कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले डेल स्टेन और एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने प्रेडिक्शन में बताया है कि आरसीबी या जीटी में से कौन सी टीम IPL 2026 का फाइनल मुकाबला जीतेगी। जानिए उन्होंने क्या कहा?

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अब से कुछ ही घंटे बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सभी क्रिकेट पंडित तरह-तरह की भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका और आरसीबी के दो दिग्गज क्रिकेटर डेल स्टेन और एबी डी विलियर्स ने भी इस सीजन का आईपीएल कौन जीतेगा इसको लेकर भविष्यवाणी की है।
डिविलियर्स ने RCB का पलड़ा भारी बताया, लेकिन ये चुनौती भी
आरसीबी के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीतेगी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के खास कार्यक्रम 360 डिग्री में कहा कि "मैं आरसीबी के साथ जा रहा हूं।" आरसीबी यह मुकाबला जीतेगी। हालांकि, एबी डिविलियर्स ने यह भी चेताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला जीतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस को उनकी घरेलू परिस्थितियों का फायदा हो सकता है। एबी डिविलियर्स ने सीधे शब्दों में कहा कि "यह मैच अहमदाबाद में हो रहा है इसलिए आरसीबी के लिए यह बहुत कठिन हो सकता है।" डिविलियर्स ने यह भी कहा कि यह मैच कतई एकतरफा नहीं होने वाला है, बल्कि यह बहुत ही तनावपूर्ण मुकाबला होगा और हो सकता है कि रिजल्ट आखिरी कुछ गेंदों में ही निकले।
डेल स्टेन ने जीटी के पक्ष में की भविष्यवाणी
आरसीबी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस जीतेगी और खिताब पर अपना कब्जा करेगी। उन्होंने एबी डिविलियर्स के खास प्रोग्राम में बातचीत के दौरान कहा कि "मैं जीटी के साथ जाऊंगा क्योंकि मैं यह खेल (प्रेडिक्शन गेम) खेलना चाहता हूं और मैं तुम्हें (एबी डिविलियर्स) एक और अवसर देना चाहता हूं। स्टेन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों के कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल ने नॉकआउट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम में जीत का विश्वास जगाया है। ऐसे में यह मुकाबला बिल्कुल भी साधारण नहीं, बल्कि बहुत ही तनावपूर्ण होने वाला है। वहीं, एबी डिविलियर्स ने स्पष्ट रूप से आरसीबी का समर्थन करते हुए इस टीम को इस सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बताया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को कौन जीतेगा यह तो रिजल्ट से ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल भविष्यवाणियों का दौर जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन