Babar Azam powerful knock helps Pakistan thrash Australia by 5 wickets in first ODI in Rawalpindi बाबर आजम की दमदार पारी से पहले ODI में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा, Cricket Hindi News - Hindustan

बाबर आजम की दमदार पारी से पहले ODI में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा

रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से करारी शिकायत दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.1 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। 201 रनों के मिले मामूली से लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 42.3 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Sun, 31 May 2026 12:14 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बाबर आजम की दमदार पारी से पहले ODI में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा

हम सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इधर आईपीएल 2026 पर नजर बनाए हुए हैं उधर पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है। रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से करारी शिकायत दी है और उसके घमंड को चकनाचूर कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.1 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। 201 रनों के मिले मामूली से लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 42.3 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फाइनल से पहले अहमदाबाद में RCB के कप्तान का दिखा स्वैग, हीरो वाले लुक में आए नजर

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 34 रन पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कुछ हद तक साझेदारी हुई, लेकिन 62 रनों पर ही बैक टू बैक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खो दिए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने 55 रनों की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने इस मुकाबले में 61 रन बनाए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। मैथ्यू कुहनेमैन ने 24 रन बनाए, जबकि जोस इंग्लिस के बल्ले से 13 रन निकले। वहीं, एलेक्स कैरी ने 19 रनों की पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में 200+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले 5 बल्लेबाज कौन-कौन?

पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में शाहिद अफरीदी और हारिश रऊफ को 1-1 विकेट हासिल हुआ। अबरार अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि अराफ़ात मिन्हास ने 5 विकेट हासिल किया। उन्होंने 10 ओवर के गेंदबाजी में सिर्फ 32 रन दिए। सलमान अली आगा ने भी 5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। वहीं शादाब खान को कोई भी विकेटनसीब नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली नही, बल्कि ये खिलाड़ी अहमदाबाद में लगाएगा IPL फाइनल खेलने की हैट्रिक

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत तो पाकिस्तान की भी ठीक नहीं रही, लेकिन बाद में बाबर आजम और गाज़ी घोरी की तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी ने मैच को एक तरफा कर दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सर्वाधिक 69 रन बनाए, वहीं गाज़ी घोरी ने 65 रनों की पारी खेली। साहिबजादा फरमान ने 28 रन बनाए, जबकि अराफात मिन्हास ने 18 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में नाथन एलिस ने 2, मैथ्यू कुहनेमैन ने 1, तनवीर संघा ने 1 और मार्नस लाबुशेन ने 1 विकेट हासिल किया। इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिश को कप्तान बनाकर भेजा है

IPL 2026 के बीच पाकिस्तान के खेल रहा 3 वनडे मैचों की सीरीज

बता दें कि आईपीएल 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान की सरजमीं पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए आई है, जिसमें पहला मुकाबला खेला जा चुका है, जिसे पाकिस्तान ने जीत लिया है। अब दूसरा मुकाबला 2 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 4 जून को लाहौर में ही खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज को कौन सी टीम जीतती है देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटकार पाकिस्तान ने उनके घमंड को चकनाचूर कर दिया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।