Rajasthan Royals have bowled the worst in IPL 2026 conceding more than 200 runs in 7 out of 11 matches IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे घटिया गेंदबाजी, 11 में से 7 मैचों में खाएं हैं 200 से ज्यादा रन, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे घटिया गेंदबाजी, 11 में से 7 मैचों में खाएं हैं 200 से ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की गेंदबाजी यूनिट सबसे खर्चीली साबित हो रही है, आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी गेंदबाजी का आलम ये है कि 7 बार विपक्षी टीम से 200 या उससे अधिक का रन बना दिया है।

Sat, 9 May 2026 11:08 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे घटिया गेंदबाजी, 11 में से 7 मैचों में खाएं हैं 200 से ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की गेंदबाजी यूनिट सबसे खर्चीली साबित हो रही है, आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी गेंदबाजी का आलम ये है कि 7 बार विपक्षी टीम से 200 या उससे अधिक का रन बना दिया है। इतना ही नहीं, अभी भी टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स को बचे हुए 3 मैच खेलने हैं, लेकिन उससे पहले ही वह एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन खर्च करने वाली टीमों की लिस्ट में आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे कम उम्र में कौन बना कप्तान? विराट कोहली, अय्यर की लिस्ट में यशस्वी

गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच में 229 रन खर्चे

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज काफी खर्चीले साबित हुए और निर्धारित 20 ओवरों में शुभमन गिल की अगुवाई टीम ने 229 रन जड़ दिए। इस सीजन में यह पहली बार नहीं है, जब राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने 200 से अधिक रन किसी टीम के खिलाफ खर्चें हों, बल्कि यह 7वीं बार है। राजस्थान रॉयल्स के पास रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई जैसी शानदार गेंदबाजी यूनिट है लेकिन प्रदर्शन अच्छा ना होने के कारण ये गेंदबाज काफी खर्चीले साबित हो रहे हैं। वो तो शुक्र है कि इस टीम की बल्लेबाजी यूनिट इस सीजन काफी दुरुस्त नजर आ रही है, जिसकी वजह से टीम ने 10 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं। हालांकि, आज खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग यूनिट फेल हुई है, जिससे साफ दिख रहा है कि बल्लेबाजों ने इस टीम के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को ढककर रखा था और अब जैसे-जैसे यह टीम हारती जा रही है पर्दा खुलता जा रहा है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकार्ड,सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने वाले बैटर बने

1 सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 रन खाने वाली टीमों में शामिल

आईपीएल के एक सीजन में 7 बार 200 से अधिक रन खर्च करने वाली राजस्थान रॉयल्स पहली टीम नहीं बनी है, बल्कि इससे पहले भी तीन टीमों ने ऐसा किया है और एक बार राजस्थान रॉयल्स भी खुद ही कर चुकी है। आईपीएल के इतिहास में सबसे पहले एक सीजन में 7 बार 200 से अधिक रन खर्च करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2024 में बनाया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने 2025 में इसे दोहराया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 2025 के सीजन में 7 बार 200 से अधिक रन खर्चे। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने भी 2025 में ऐसा किया। अब राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर 2026 के आईपीएल सीजन में ऐसा कर दिया है और अभी इस टीम के तीन मैच बचे हुए हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन खर्च करने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विनेश फोगाट पर WFI ने लगाया प्रतिबंध, गोंडा में 10 मई से नहीं खेल सकेंगी पहलवान

एक सीज़न में सबसे ज़्यादा बार 200 से ज्यादा रन देने वाली टीमें

7 - SRH (2024)

7 - RR (2025)

7 - LSG (2025)

7 - PBKS (2025)

7* - RR (2026)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।