ipl 2026 After DC vs KKR match who is where in Orange Cap race Virat Kohli is in 9th place kl Rahul missed number one Orange Cap की रेस में नंबर वन बनने से चूके KL राहुल, विराट कोहली 9वें स्थान पर, जानिए टॉप पर कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

Orange Cap की रेस में नंबर वन बनने से चूके KL राहुल, विराट कोहली 9वें स्थान पर, जानिए टॉप पर कौन?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइटराडर्स मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन सा बल्लेबाज किस पोजीशन पर है, टॉप-10 में कौन-कौन शामिल है, आइए आज हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Fri, 8 May 2026 11:01 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
Orange Cap की रेस में नंबर वन बनने से चूके KL राहुल, विराट कोहली 9वें स्थान पर, जानिए टॉप पर कौन?

आईपीएल 2026 के 51वे मैंच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर पर घुसकर 8 विकटों से करारी शिकस्त दी है। आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। 143 रनों के मिले मामूली से लक्ष्य को फिन एलेन के ताबड़तोड़ शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में क्या परिवर्तन आए हैं, आइए आपको जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी खास हैं, लेकिन सचिन तेंदुलकर से तुलना नहीं की जा सकती: केदार जाधव

हेनरिक क्लासेन के सिर पर कैप, टॉप-5 में ये बैटर

आईपीएल 2026 में अभी भी ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास है। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं और सूची में टॉप पर हैं। उनकी ही टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक ने भी 11 मैचों की सभी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 475 रन बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर लोकेश राहुल का नाम है, जिन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन बनाए हैं। ईशान किशन इस सूची में 11 मैचों की 11 पारियों में 409 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी 10 पारियों में 404 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में अब तक किस बल्लेबाज ने जड़ी हैं सबसे ज्यादा फिफ्टी? टॉप-5 में कौन

टॉप-10 की रेस में विराट गिल सहित ये बैटर

इस लिस्ट में 6वें स्थान पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 10 पारियों में 402 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 10 पारियों में 385 रनों के साथ 7वें स्थान पर हैं। आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कैप की सूची में 8वें स्थान पर रयाल रिकल्टन हैं, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 380 रन बनाए हैं। आईपीएल में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में यानी ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में विराट कोहली 379 रनों के साथ 9वें स्थान पर हैं, वहीं 9 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 378 रन बनाए हैं और टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर, क्रिस गेल से लेकर गिल..
खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.50210.184336
केएल राहुल101044549.44180.894424
ईशान किशन111140937.18186.764122
वैभव सूर्यवंशी101040440.40237.653537
संजू सैमसन101040257.43167.504221
साई सुदर्शन101038538.50158.443818
रयान रिकेलटन8838054.29190.952533
विराट कोहली101037947.38164.074215
शुभमन गिल9937842.00154.923517
,

DC और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना। विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।