Who were five heroes of KKRs victory against DC in ipl 51th match 2026 One even scored a century in 47 balls DC के खिलाफ KKR की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? एक ने तो 47 गेंदों में शतक जड़ दिया
More
Hindi NewsफोटोखेलDC के खिलाफ KKR की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? एक ने तो 47 गेंदों में शतक जड़ दिया

DC के खिलाफ KKR की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? एक ने तो 47 गेंदों में शतक जड़ दिया

आईपीएल 2026 के 51वें मैच में केकेआर की जीत के पांच कौन-कौन से हीरो रहे जिनकी वजह से मैच में जीत मिली, आइए आज हम आपको इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी दे रहे हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaFri, 8 May 2026 11:48 PM
1/8

KKR ने DC को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 51वे मैंच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर पर घुसकर 8 विकटों से करारी शिकस्त दी है।

2/8

सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। 143 रनों के मिले मामूली से लक्ष्य को फिन एलेन के ताबड़तोड़ शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

3/8

केकेआर की जीत के हीरो कौन-कौन?

इस मैच में केकेआर की जीत के पांच कौन-कौन से हीरो रहे जिनकी वजह से मैच में जीत मिली, आइए आज हम आपको इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी दे रहे हैं।

4/8

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती

आज के मैच में केकेआर की जीत की आधारशिला एक तरह से सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने रखी। इन दोनों को कुल मिलाकर भले ही एक विकेट मिला हो, लेकिन ये दोनों गेंदबाज काफी किफायती रहे और जीत में अहम भूमिका निभाई। इन खिलाड़ियों को जीत का पहला हीरो मामना चाहिए। दोनों का प्रदर्शन- सुनील नरेन, 4 ओवर में 17 रन 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती, 4 ओवर 28 रन कोई विकेट नहीं।

5/8

फिन एलेन

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में फिन एलेन ने 47 गेंदों में 10 छक्कों और 5 चौके की मदद से शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वे आईपीएल के इतिहास में केकेआर की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। वे इस मैच में जीत के बड़े हीरो रहे। इस सीजन कई बार केकेआर की पारी लड़खड़ाई थे, लेकिन आज के मैच एलेन ने एक छोर संभाले रखा और जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। फिन एलेन प्रदर्शन - 47 गेंदों में 100 रन, 5 चौके, 10 छक्के, 212. 77 की स्ट्राइक रेट।

6/8

कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने पहले तो गेंद से कमाल करते गुए अपने ओवर में 12 रन खर्चे तो लेकिन एक बहुमूल्य विकेट हासिल किया। ग्रीन ने बल्ले से भी 27 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, जो केकेआर के लिए तब और अहम हो गई जब फिन एलेन विकेट के चारों तरफ शॉट्स लगाने लगे। ग्रीन को सिर्फ एक छोर संभाले रखना था और उन्होंने यह काम अच्छे से किया। कैमरन ग्रीन प्रदर्शन- 27 गेंद में 33 रन, 2 छक्के, 122.22 का स्ट्राइक रेट, गेंदबाजी, 1 ओवर 12 रन, 1 विकेट।

7/8

अनुकूल रॉय

आज के मैच में केकेआर की जीत के हीरो अनुकूल रॉय भी रहे जिन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्ऱ 31 रन दिए और दो अहम विकेट लिए। उनके रन रेट को रोकने में अनुकूल ने अहम भूमिका निभाई। अनुकूल रॉय प्रदर्शन- 4 ओवर 31 रन, 2 विकेट।

8/8

कार्तिक त्यागी

केकेआर की जीत के आज के हीरो की सूची में कार्तिक त्यागी का नाम शामिल है। उन्होंने आज के मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्चे और 2 विकेट भी चटकाए। कार्तिक त्यागी का प्रदर्शन - 4 ओवर 25 रन, 2 विकेट।