Vaibhav Suryavanshi has hit sixes off these 12 bowlers so far in IPL 2026 includes some of the biggest names IPL 2026 में अब तक इन 12 गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी ने जड़े हैं छक्के, लिस्ट में बड़े-बड़े सूरमा शामिल, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में अब तक इन 12 गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी ने जड़े हैं छक्के, लिस्ट में बड़े-बड़े सूरमा शामिल

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 के चार मुकाबले खेले हैं और कुल 12 गेंदबाजों को छक्के जड़े हैं। कौन-कौन से हैं ये 12 गेंदबाज आइए आज हम आपको बताते हैं। इममें कई बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं।

Sat, 11 April 2026 05:46 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 में अब तक इन 12 गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी ने जड़े हैं छक्के, लिस्ट में बड़े-बड़े सूरमा शामिल

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अपनी बैटिंग से सबका ध्यान खींचा है। राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन अब तक चार मुकाबले खेले हैं और 200 रन बनाए हैं। उनके सिर पर फिलहाल ऑरेंज कैप सजी हुई है। वैभव ने इस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाजों की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन्हें रडार…

आईपीएल 2026 के चारों मुकाबलों में ऐसा है सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी जैसे खिलाड़ियों को रडार पर लेते हुए गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इसके बाद उन्होंने अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अशोक शर्मा को छक्का जड़ा था। वैभव ने इस साल का अपना तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। चर्चा थी कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज के सामने वैभव कैसा खेलते हैं। इसका जवाब उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो छक्के जड़कर दिया। बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी इस दौरान ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह को छक्के जड़े थे। वैभव ने अपना पिछला मुकाबला शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 2 छक्के जड़े, उन्होने हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या समेत आरसीबी के ज्यादातर गेंदबाजों को छक्के जड़े। इसी के साथ वे आईपीएल 2026 में अब तक सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं आयुष शेट्टी, जिन्होंने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह?

12 गेंदबाजों को जड़े हैं छक्के, जिनमें बड़े-बड़े नाम शामिल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले गए अपने चार मुकाबलों में 12 गेंदबाजों को छक्के जड़े हैं जो अपने आप में उनकी प्रतिभा की कहानी बयान करता है। इसमें ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सूर्यवंशी ने बहुत कमजोर गेंदबाजों को टारगेट किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक धुरंधर गेंदबाजों को छक्के जड़कर नेस्तनाबूत करने का प्रयास किया है। बुमराह इस समय अपनी धारदार गेंदबाजी के कारण दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं। उन्होंने ही भारत को टी-20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका अदा की, लेकिन वैभव ने उनका भी लिहाज नहीं किया और छक्के जड़े। सूर्यवंशी ने स्विंग के जादूगार भुवनेश्वर कुमार और मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हेजलवुड को भी नहीं बक्शा तो शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज जैसे गेंदबाजों को इस तरह एट विल छक्के मारना तो उनकी रूटीन का हिस्सा ही बना गया है जैसे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB को RR ने 6 विकटों से रगड़ा, दर्ज की लगातार चौथी जीत, वैभव का तांडव

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 में इन 12 गेंदबाजों को छक्के जड़े हैं

1. भुवनेश्वर कुमार: 2 छक्के

2. मैट हेनरी: 2 छक्के

3. शार्दुल ठाकुर: 2 छक्के

4.नूर अहमद: 2 छक्के

5. जसप्रीत बुमराह: 2 छक्के

6.जॉश हेजलवुड: 1 छक्का

7.अभिनंदन: 1 छक्का

8. अंशुल: 1 छक्का

9. अशोक: 1 छक्का

10.ट्रेंट बोल्ट: 1 छक्का

11. टिम डेविड: 1 छक्का

12. क्रणाल पंड्या: 1 छक्का

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।