Most Partnership runs in an IPL season Sai Sudharsan Shubman Gill misses to break Virat Kohli AB de Villiers record फिर नहीं टूटा विराट कोहली-एबी डिविलियर्स की जोड़ी का ये रिकॉर्ड, शुभमन गिल-सुदर्शन ने सुनहरा मौका गंवाया, Ipl Hindi News - Hindustan

फिर नहीं टूटा विराट कोहली-एबी डिविलियर्स की जोड़ी का ये रिकॉर्ड, शुभमन गिल-सुदर्शन ने सुनहरा मौका गंवाया

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने आईपीएल 2026 में कुल 908 रन जोड़े। इस जोड़ी ने दूसरी बार 900 का आंकड़ा पारी किया है। एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम है।

Sun, 31 May 2026 08:51 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फिर नहीं टूटा विराट कोहली-एबी डिविलियर्स की जोड़ी का ये रिकॉर्ड, शुभमन गिल-सुदर्शन ने सुनहरा मौका गंवाया

आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की है। पूरे सीजन टीम के दौरान सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई। रविवार को बेंगलुरु के खिलाफ जारी सीजन की सबसे सफल जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकी। सुदर्शन और गिल के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 22 रन की ही साझेदारी हो पाई। इसके साथ ही एक बार फिर कोहली और एबी डिविलियर्स द्वारा सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का रिकॉर्ड टूटने से बच गया। गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने लगातार दूसरे सीजन 900 से ज्यादा रन जोड़े हैं।

कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी सबसे आगे

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी के नाम है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2016 में एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर पूरे सीजन में कुल 939 रन जोड़े थे। ये रिकॉर्ड अब तक कायम है। इस सीजन बेंगलुरु ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी मौजूद है। कोहली और डुप्लेसी ने आईपीएल 2023 में मिलकर 939 रन बनाए थे और पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के शेड्यूल पर भड़के गावस्कर, कहा- फाइनल रिजर्व डे पर होना चाहिए था
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी लगातार दो बार 900 के आंकड़े को पार करने में सफल रही है लेकिन विराट कोहली के पार्टनरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 सीजन में 912 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2026 में गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने कुल 908 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने आईपीएल 2023 में कुल 849 रन जोड़े थे।

शुभमन गिल आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाए, जबकि उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 722 रन मारे हैं। गिल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: जैसे-तैसे 100 के पार पहुंची GT, व और तेवतिया पारी को संभालते

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन

विराट कोहली - एबी डिविलियर्स 939, 2016

विराट कोहली - फाफ डु प्लेसिस 939, 2023

शुबमन गिल - साई सुदर्शन 912, 2025

शुबमन गिल - साई सुदर्शन 908, 2026

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे (849 रन, 2023)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।