Mohammed Shami statement after player of the match performance vs SRH says if you are fit you can work on your skill सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ने वाले मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- अगर आप फिट हैं, तभी…, Ipl Hindi News - Hindustan

सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ने वाले मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- अगर आप फिट हैं, तभी…

मोहम्मद शमी ने रविवार को आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली अहम जीत के बाद कहा कि घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच के लिए तैयार रहना और अपने कौशल को निखारते हुए बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना, उनके शानदार प्रदर्शन में अहम रहा।

Sun, 5 April 2026 10:04 PMVikash Gaur Bhasha, हैदराबाद
share
सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ने वाले मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- अगर आप फिट हैं, तभी…

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शमी ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच के लिए तैयार रहना और अपने कौशल को निखारते हुए बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना, उनके शानदार प्रदर्शन में अहम रहा।

मोहम्मद शमी ने मैच के बाद कहा, ''अगर आप खेलना चाहते हैं तो खेल के साथ तालमेल बनाये रखना जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने कौशल पर काम कर सकते हैं। इसलिए मैं खेल के संपर्क में रहा और सभी घरेलू मैच खेले। '' शमी ने नौ रन देकर दो विकेट लिए और 18 डॉट गेंद भी फेंकीं। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम को जोरदार वापसी करने की जरूरत थी। उन्होंने मैच के नतीजे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हार के बाद लय बनाना बहुत जरूरी होता है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में कब से गेंदबाजी करते दिखेंगे ग्रीन? बॉलिंग कोच ने दिया गोलमोल जवाब

शमी ने कहा, ''मैं खुश हूं। हम अपना पिछला मैच हार गए थे इसलिए इस मैच को जीतना लय बनाने के लिए बहुत जरूरी था।'' उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट होने से खिलाड़ी अपनी कला पर काम कर पाता है इसलिए उन्होंने लय में बने रहने के लिए घरेलू मैच में खेलना जरूरी समझा। अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऊंचे स्तर पर कौशल और अनुभव दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा, ''कौशल या अनुभव के बिना कुछ नहीं होता। ‘’

पहले मैच में LSG को मिली थी हार

लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी। उस मैच में भी मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की थी। पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिया था। हालांकि, लखनऊ को वह हार चुभी, क्योंकि टीम अपने होम ग्राउंड पर खेल रही थी। 141 रन ही एलएसजी ने बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत उस मुकाबले में ओपनिंग पर उतरे थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और दमदार 68 रनों की पारी खेली और मैच फिनिश करके ही लौटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिम डेविड ने कर डाली छक्कों की बारिश, एक बार तो गेंद चली गई स्टेडियम के बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है। दो पॉइंट टीम के खाते में जुड़ गए हैं, लेकिन टीम टॉप 4 से अभी भी दूर है। सातवें पायदान पर इस समय लखनऊ की टीम है, लेकिन अगला मैच जीतकर टॉप 4 के लिए दावेदारी पेश कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।