will see Cameron Green bowling soon says KKR bowling Coach Tim Southee ahead next IPL 2026 game IPL 2026 में कब से गेंदबाजी करते दिखेंगे कैमरोन ग्रीन? KKR के बॉलिंग कोच ने दिया गोलमोल जवाब, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में कब से गेंदबाजी करते दिखेंगे कैमरोन ग्रीन? KKR के बॉलिंग कोच ने दिया गोलमोल जवाब

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे मंहगे विदेश खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने नेट में गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है और वह जल्द ही मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे।

Sun, 5 April 2026 09:03 PMVikash Gaur Bhasha, कोलकाता
share
IPL 2026 में कब से गेंदबाजी करते दिखेंगे कैमरोन ग्रीन? KKR के बॉलिंग कोच ने दिया गोलमोल जवाब

कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की शुरुआत आईपीएल 2026 में अच्छी नहीं हुई है। कोलकाता की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन कब से गेंदबाजी करेंगे? क्योंकि उनकी वजह से टीम कॉम्बिनेशन बिगड़ रहा है। इसको लेकर कोलकाता नाइट राइजर्स के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने जानकारी दी है। टिम साउदी ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरोन ग्रीन ने नेट में गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है और वह जल्द ही मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनकी पीठ की सर्जरी के बाद उनके कार्यभार पर नजर रख रहा है। साउदी ने केकेआर के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''हां, ग्रीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं। वह खुद को गेंदबाजी करने के लिए फिर से तैयार कर रहे हैं। वह ऐसा करना जारी रखेंगे।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिन्नास्वामी में अब एक छोर पर होंगे द्रविड़ और दूसरे पर कुंबले, हो गया खास ऐलान

हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि कैमरोन ग्रीन सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे, भले ही उन्हें शनिवार को एक अभ्यास सत्र में पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते देखा गया था। रविवार को मैच से एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में होने वाली ट्रेनिंग बारिश की वजह से रद्द हो गई, जिसमें ज्यादातर नियमित खिलाड़ी शामिल नहीं हुए, जबकि कुछ घरेलू खिलाड़ियों ने इंडोर ट्रेनिंग की, जिनमें अंगकृष रघुवंशी और राहुल त्रिपाठी शामिल थे।

KKR की बात करें तो आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे मैच में कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। इस तरह टीम अब आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर विराजमान है। खबर लिखे जाने तक सबसे आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स है। सीएसके भी दो मैच हार चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।